अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं शिवप्रताप साव के भारत गौरव अलंकरण का आयोजन 12 मई को*

On: May 10, 2025 9:06 AM
Follow Us:

*राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं शिवप्रताप साव के भारत गौरव अलंकरण का आयोजन 12 मई को*

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज़) अमरनाथ साव शताब्दी समारोह, थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार एवं अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के संयुक्त तत्वाधान मे 12 मई 2025 को श्री जगन्नाथ मंगलम के भव्य सभागार में राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं समाजसेवी श्री शिवप्रताप साव जी को भारत गौरव अलंकरण का भव्य कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजन किया गया है। तदाशय की जानकारी देते हुए संयोजक डॉ विनय कुमार पाठक व प्रबंधक अवनीश साव ने एक संयुक्त वक्तव्य में बताया कि प्रातः काल 10:00 बजे से ‘विकलांग विमर्श: परंपरा एवं विकास’ विषयक संगोष्ठी का उद्घाटन न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी के मुख्य आतिथ्य, डॉ विनय कुमार पाठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की अध्यक्षता तथा डॉ श्याम लाल निराला प्राचार्य शासकीय जे. पी. वर्मा महाविद्यालय, डॉ के. के. भंडारी प्राचार्य शबरीमाता शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय, श्री मदनमोहन अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद तथा समाजसेवी श्री शिवप्रताप साव के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इसके बाद नौ राज्यों के विद्वान वक्ताओं के साथ लगभग पचास शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। डॉ जंगबहादुर पाण्डेय ( रांची, झारखंड),डॉ पी. एस. दयाल यति (बिहार) डॉ पी. के. सिंहा ( दिल्ली) डॉ सुषमा मारुति चोंगले (कोल्हापुर, महाराष्ट्र) डॉ अनीता कुमारी ठाकुर (कोलकाता, पश्चिम बंगाल), डॉ अनुभूति शर्मा (भोपाल मध्यप्रदेश), डॉ मंजूश्री वेदुला (झाड़सुखड़ा ओडिशा), डॉ बालकृष्ण पाण्डेय (श्रृंगवेरपुर), डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय (प्रयागराज) की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस अवसर पर डॉ दीनदयाल यादव के द्वारा संपादित ‘विकलांग विमर्श: अस्तित्व का संघर्ष’ तथा न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी, डॉ विनय कुमार पाठक एवं डॉ विनोद कुमार वर्मा द्वारा लिखित ‘ छत्तीसगढ़ पंचायती राज हैंडबुक’ का विमोचन भी होगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रख्यात समाजसेवी माननीय श्री शिवप्रताप साव जी को थावे विद्यापीठ द्वारा भारत गौरव अलंकरण से संध्या 6 बजे आचार्य दिवाकरनाथ बाजपेयी कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के मुख्य आतिथ्य, डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ की अध्यक्षता तथा डॉ जे. बी. पाण्डेय प्रतिकुलपति, डॉ पी. एस. दयाल यति कुलसचिव एवं डॉ पी. के. सिंहा अध्यक्ष राष्ट्र सृजन अभियान (दिल्ली) के विशेष आतिथ्य में किया जावेगा। इसके साथ ही श्री शिवप्रताप साव जी के नागरिक अभिनंदन के लिए पचास से अधिक साहित्य, समाज व अकादमिक संस्थाओं की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment