🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सीयू गुरू घांसीदास की प्रोफेसर डा. गोपा बागची को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

On: March 26, 2021 11:24 AM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की संस्थापक विभागाध्यक्ष डॉ. गोपा बागची को सर्वश्रेष्ठ अकादमिक कार्यों, युवाओं के करियर निर्माण और अध्यापन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। अक्षरवार्ता अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका और कृष्ण बसंती शैक्षणिक एवं सामाजिक जनकल्याण समिति मध्यप्रदेश की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया गया।कार्यक्रम में डा. बागची के गहन अध्ययन-अध्यापन और प्रबंधन संबंधी दिशानिर्देशों को सराहा गया। इससे पहले भी डा. बागची को प्रेस काउंसिल आफ इंडिया, प्रेस क्लब आफ ओडिसा और मीडिया विमर्श की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। इस अवसर पर डा. बागची ने बताया कि विकास संचार के क्षेत्र में शोध कार्य और नियोजन को बढावा देने से सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment