● *धरमजयगढ़ के खलबोरा की घटना, आरोपी भेजा गया रिमांड पर*…..
रायगढ़।आज दिनांक 26/03/2021 के सुबह ग्राम खलबोरा के रामसिंह अगरिया (36 वर्ष) द्वारा गांव के *ललित मांझी* द्वारा उसकी पत्नी *फुलमति (35 साल)* की डंडे से मारपीट कर हत्या किये जाने की रिपोर्ट थाना धरमजयगढ़ में दर्ज कराया, रिपोर्ट पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के अनुसार ग्राम खलबोरा निवासी ललित मांझी पिता गुरूबारू मांझी उम्र 38 वर्ष शराब किस्म का व्यक्ति है, शराब पीकर अपनी पत्नी से झगड़ा मारपीट करता था । दिनांक 25/03/2021 के रात दोनो पति पत्नी घर पर थे, दोनों शराब पीये हुये थे । रात्रि करीब 08.00 बजे ललित उसकी पत्नी फुलमति से खाना मांगा, खाना नहीं देने पर नाराज होकर ललित उसकी पत्नी को लकडी के डण्डा से बुरी तरह मारपीट किया जिससे फुलमति फौत हो गई । सुबह आसपास के लोग फुलमति का शव उसके आंगन में पड़ा हुए देखे और थाना धरमजयगढ़ में सूचना दिये । सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंची, मृतिका के वारिशानों, आसपडोस के लोगों से पूछताछ किया गया तथा शव पंचानामा कार्यवाही बाद पीएम के लिये भेजा गया । घटना ग्राम से आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया, पूछताछ आरोपी ललित बताया कि बीते रात्रि पत्नी फुलमति से खाना मांगने पर नहीं देने से डंडे से मारपीट किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई । आरोपी के कबूलनामे के बाद मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त डंडा जप्त किया गया है । घटना के संबंध में रिपोर्टकर्ता रामसिंह अगरिया के रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में आरोपी *ललित मांझी* के विरूद्ध धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज शाम रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

