बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में स्थित चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) को शैक्षणिक गुणवत्ता और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कैरियर 360 मैगजीन द्वारा AAA ग्रेड से सम्मानित किया गया है।

2001 में एच. के. कलचुरी एजुकेशनल ट्रस्ट, भोपाल (एलएनसीटी ग्रुप) के तत्वावधान में स्थापित, यह कॉलेज छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू), भिलाई से संबद्ध है और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।
चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज ने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) से मान्यता प्राप्त की है, जो इसकी शैक्षणिक और प्रशासनिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। ज्ञात हो कि NAAC मान्यता प्राप्तयह बिलासपुर शहर का एकमात्र निजी इंजीनियरिंग कॉलेज है. NAAC मान्यता यह सुनिश्चित करती है कि कॉलेज शिक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखता है और छात्रों को समग्र विकास के लिए एक उपयुक्त वातावरण प्रदान करता है। इसके अलावा, कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग प्रोग्राम को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (NBA) द्वारा मान्यता प्राप्त है, जो बिलासपुर क्षेत्र में पहली बार किसी निजी कॉलेज को प्राप्त हुई है। यह मान्यता कॉलेज के तकनीकी पाठ्यक्रमों की गुणवत्ता और उद्योग-उन्मुख दृष्टिकोण को दर्शाती है।
NBA और NAAC मान्यता न केवल कॉलेज की शैक्षणिक विश्वसनीयता को बढ़ाती है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करती है कि छात्रों को वैश्विक स्तर की शिक्षा और करियर के अवसर मिलें। यह कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह न केवल तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों से लैस करता है।
यह उल्लेखनीय है कि AAA ग्रेड मान्यता प्रदेश में चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ स्कूल ऑफ स्ट्डीज गुरु घासीदास केंद्रीय विवि, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर तथा जगदलपुर को भी मिली है, वहीं गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर को AA+ ग्रेड मिली है.
चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर ने अपनी NAAC और NBA मान्यता, उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड, और आधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ छत्तीसगढ़ में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत स्थान बनाया है। कैरियर 360 द्वारा AAA ग्रेड प्राप्त करना इसकी गुणवत्ता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह कॉलेज उन छात्रों के लिए एक आदर्श विकल्प है जो तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ करियर में सफलता और समग्र विकास की तलाश में हैं.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

