अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

14 वर्ष पुराने मामले में कांग्रेस नेता सुबोध हरितवाल सहित अन्य नेताओं को न्यायालय ने दी दोषमुक्ति*

On: May 20, 2025 3:14 PM
Follow Us:

*14 वर्षों का संघर्ष अंततः न्याय में परिवर्तित हुआ – सुबोध*

*अधिवक्ता भगवानू नायक ने की न्यायालय में पैरवी*

रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज़) दिनांक 20/05/2025। आज न्यायालय श्रीमान भूपेश कुमार बसंत ने वर्ष 2011 के गोलबाजार थाना, रायपुर के अपराध क्रमांक 27/11 के मामले में *प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल सहित तीन अन्य छात्र नेताओं अशोक सोनवानी, आशीष दुबे एवं ऋतुराज गायकवाड़* को खुले न्यायालय में दोषमुक्त कर दिया। यह मामला 30 जनवरी, 2011 को तत्कालीन रमन सिंह सरकार के जन विरोधीनीतियों के विरोध में जयस्तंभ चौक पर किए गए प्रदर्शन और पुतला दहन से जुड़ा था। 14 वर्षों तक चले इस मामले में न्यायालय ने अभियुक्तों के खिलाफ अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों को अपर्याप्त पाया और सभी को दोषमुक्त किया।

सुबोध हरितवाल ने कहा कि रमन सरकार ने कांग्रेस के छात्र नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करके लोकतांत्रिक आवाज़ दबाने का प्रयास किया, जो न्यायालय में टिक नहीं पाए। अधिवक्ता भगवानू नायक एवं उनकी टीम, उर्वशी घोष, पारसमणि नायक, प्रदीप साहू ने इस मामले में न्यायिक प्रक्रिया का सफलता से नेतृत्व किया। हरितवाल पहले भी रमन सरकार के दौरान दर्ज किए गए आधा दर्जन से अधिक मामलों में दोषमुक्त हो चुके है जिसकी पैरवी अधिवक्ता भगवानू नायक ने की है।

सुबोध हरितवाल ने कहा
*”न्यायपालिका ने एक बार फिर साबित किया कि सत्य को दबाया नहीं जा सकता। 14 वर्षों का संघर्ष अंततः न्याय में परिवर्तित हुआ। रमन राज में हमारे जैसे युवाओं को झूठे मामलों में फँसाया गया, लेकिन न्यायालय ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों और निष्पक्षता को बरकरार रखा। यह निर्णय लोकतंत्र की जीत है।”*

अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा, *”यह मामला न्यायिक दृढ़ता का उदाहरण है। लंबे समय तक चली कार्यवाही के बावजूद, न्यायालय ने तथ्यों को प्राथमिकता दी और प्रकरण को निराकृत किया, इस निर्णय से न्यायपालिका पर लोगों विश्वास और अधिक बढ़ा है।*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment