🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अकलतरा लटिया रोड में संचालित क्रशर खदान में युवक का शव मिला हत्त्या या दुर्घटना? मृतक युवक निकला करुमहू सोसायटी प्रबंधक का पुत्र

On: July 15, 2025 10:42 AM

लटिया रोड में संचालित क्रशर खदान में युवक का शव मिला
करुमहू सोसायटी प्रबंधक का पुत्र है युवक

अकलतरा ( वायरलेस न्यूज़ सीता टंडन) अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लटिया में संचालित क्रशर खदान में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जा रहा है कि मृत युवक के पिता शंकर यादव करुमहू सोसायटी के प्रबंधक है । बताया जा रहा है कि अंशुमन यादव पिता शंकर यादव उम्र 19 साल कल शाम से लापता था । घरवालों ने दोस्तों से पता किया लेकिन पता नहीं चला। सुबह घरवालों ने ढूंढना शुरू किया तब लटिया रोड में संचालित क्रशर खदान के पास अंशुमन यादव का एक्टिवा सफेद रंग की गिरी हुई दिखी तब घरवालों ने आकर क्रशर खदान में तलाश किया तो देखा कि वही पर संचालित क्रशर खदान में युवक की लाश पड़ी है तब घरवालों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस वालों ने आकर लाश खदान के किनारे से निकाल कर खदान की जमीन पर लिटाकर कपड़े से ढंका और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की है फिलहाल हत्या है या दूर्घटना यह जांच के बाद ही बताया जा सकता है । मृतक अकलतरा के शासकीय इंद्रजीत महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष का छात्र था ।

खदान से लाश निकालने में पुलिस ने की मशक्कत

इस मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी प्रदीप सोरी, टी आई मणिकांत पांडे, टी आई दिनेश यादव और अकलतरा स्टाफ पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। लगभग डेढ़ सौ मीटर गहरे पानी से भरे खदान में बाइक से उतरना बारिश के मौसम में उतरना खतरनाक था परंतु एसडीओपी प्रदीप सोरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल ने बड़ी साथ से उतरकर लाश उपर लायें और पंचनामा कर लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है । इस मामले की सूचना मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी मौके पर पहुंची और क्रशर खदान के खुले होने और कोई बाउंड्री वॉल नहीं बनाये जाने पर भड़कीं उन्होने इस मामले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment