आरपीएफ की विशेष टीम ने दबिश देकर वारंटी को किया गिरफ्तार
रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) आरपीएफ रायगढ़ की विशेष टीम ने माननीय विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट बिलासपुर द्वारा रेल अधिनियम में जारी अस्थायी (NBW) वारंटी को गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की हैं।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के अपराध क्रमांक 1179/2023 न्यायालय प्रकरण क्रमांक 7051/2023 एवं धारा 174 (सी) रेल अधिनियम के तहत विकाश बसंत, पिता प्यारीलाल बसंत उम्र 27 वर्ष निवासी- वार्ड नं 30 जेलपारा, थाना – जुटमील, जिला – रायगढ़ (छ.ग.) के विरुद्ध माननीय रेलवे न्यायालय बिलासपुर द्वारा अस्थाई (NBW) वारंट जारी किया गया था। वारंट टीम के सउनि. एस.आर. अनंत अपने मातहत बल सदस्यों के द्वारा पतासाजी के दौरान मुखबीर द्वारा बताया गया की सुनील कुमार आपने निवास में कुछ दिनों से घुम रहा है। प्राप्त सूचना पर अस्थयी (NBW) वारंट पर दिये गये पते पर जाकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ लाया गया। जिसे दिनांक 14 जुलाई 025 को माननीय विशेष रेलवे न्यायालय बिलासपुर के समक्ष उचित कार्यवाही हेतु मय वारंट सहित पेश किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

