स्वास्थ्य समिति की बैठक में सी एम एच ओ के सख़्त निर्देश
गंभीर लापरवाही एवं कदाचरण पर होगी निलंबन से ऊपर की कार्यवाही:डॉक्टर अविनाश खरे
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ( वायरलेस न्यूज़ प्रशांत तिवारी)
गत दिवस मनेंद्रगढ़ जनपद सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में जिले के स्वास्थ्य प्रोफ़ाइल, स्वास्थ्य संकेतक, बुनियादी ढांचे की स्थिति, मानव संसाधन, आयुष्मान भारत-पीएम जन आरोग्य योजना, राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन, गुणवत्ता मानकों, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लेप्रोसी उन्मूलन एवं अन्य सभी योजनाओं की गहन समीक्षा की गई।कलेक्टर डी राहुल वेंकट ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अमले से कहा कि अपने कार्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के साथ समय पर पूरा कार्य करें ताकि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और बेहतर हो सके।वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अविनाश खरे ने प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विभाग में चल रही समस्त योजनाओं एवं अभियानों की गहन समीक्षा कर समस्त लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। साथ ही ब्लॉक स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को साप्ताहिक बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने और कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्वक सेवा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता लाने पर जोर दिया। इलाज व प्रसव के दौरान विशेष सावधानी बरतने की बात कही।बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर

