🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तलईपल्ली परियोजना ने स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु श्रमदान और प्रभात फेरी का आयोजन किया*

On: May 22, 2025 11:46 AM

*तलईपल्ली परियोजना ने स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु श्रमदान और प्रभात फेरी का आयोजन किया*

घरघोड़ा, (वायरलेस न्यूज़)22 मई: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा श्रमदान और प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। आवासीय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख श्री अखिलेश सिंह मौजूद रहे। श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्षा, तिलोत्तमा महिला समिति ने उपस्थित हो कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन में परियोजना के कर्मचारी, तिलोत्तमा महिला समिति की सदस्याएँ तथा बालिका सशक्तिकरण अभियान की बाल प्रतिभागी एवं अन्य लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। श्रमदान के अंतर्गत सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कचरा एकत्र कर परिसर की सफाई की और स्वच्छ पर्यावरण की महत्ता का संदेश दिया।

इसके उपरांत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने एकता के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वच्छता, जिम्मेदारी और नागरिक चेतना के नारों के साथ जन-जागरण किया। यह मार्च समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को याद दिलाने वाला सशक्त संदेश बना। एनटीपीसी तलईपल्ली की यह पहल स्वच्छ भारत अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए सततता, सार्वजनिक स्वच्छता और समुदायिक सहभागिता के एनटीपीसी उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment