*भारत स्काउट गाईड के हीरक जयंती पर विश्व जम्बूरी एवं प्रथम रोवर रेंजर जम्बूरी रायपुर में होगा*

नई दिल्ली, /बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) भारत स्काउट गाईड के हीरक जयंती अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी दिसंबर माह में विश्व जम्बूरी एवं प्रथम रोवर रेंजर जम्बूरी का आयोजन किया जाएगा।

नया रायपुर स्थित मेला ग्राउंड में यह आयोजन आदिवासी सभ्यता और संस्कृति के विकास पर आधारित होगा।

भारत स्काउट गाईड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस तरह के आयोजन का निर्णय लिया गया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास में सोमवार को आयोजित इस बैठक में भारत स्काउट गाईड के राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त डॉक्टर के के खंडेलवाल, भारत स्काउट गाईड के छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त डॉक्टर सोमनाथ यादव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली की डायरेक्टर दर्शना पावसकर, राज्य सचिव कैलाश सोनी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि करीब 10 हजार भारत स्काउट गाईड की गौरवशाली उपस्थिति के बीच यह अब तक का सबसे अनुपम आयोजन होगा। जिसमें करीब 7 दिनों तक भारत सहित विश्व के अनेक देशों से 10 हजार
स्काउट, गाईड,रोवर, रेंजर साँस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन आदिवासी संस्कृति पर केंद्रित होगा। जंबूरी में सांस्कृतिक और साहसिक गतिविधियों सहित अन्य प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव ने बताया कि मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के संरक्षत्व में और अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में होने वाला यह जंबूरी अपने आप में एक अभिनव कार्यक्रम होगा जिसमें स्काउट्स गाइड्स के साथ पहली बार रोवर रेंजर भी शामिल होंगे जिसमें आदिवासी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। जंबूरी में छत्तीसगढ़ के 3 हजार के लगभग स्काउट,गाइड रोवर, रेंजर शामिल होंगे। जंबूरी दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में नवा रायपुर में आयोजित किया जाएगा ,इस हेतु प्रथम तैयारी की शुरुआत कर दी गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

