नरेंद्र मोदी कि खिलाफत करने में जेल गए पूर्व विधायक अरूण तिवारी को मिली जमानत,कल आएंगे बाहर।

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) बेलतरा /सीपत के पूर्व विधायक श्री अरुण तिवारी को 4 जून को पुलिस ने रतनपुर स्थित फार्म हाउस से उस वक्त गिरफ्तार किया गया था। आपरेशन सिंदूर को लेकर फेसबुक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खिलाफत करने के जिस प्रकरण में गिरफ्तारी की गई थी ।

जिस पर सत्र न्यायालय ने सोमवार को सुनवाई करते हुए पूर्व विधायक अरुण तिवारी को जमानत दे दी है। परिवार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा की सत्ता के दबाव में झूठी धाराएं जोड़ कर अरुण तिवारी को तोड़ने का प्रयास किया गया था किंतु हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था। परिवार ने आगे कहा कि कुछ लोगों ने बदले की भावना से अरूण तिवारी के बेबाक और निर्भीक अंदाज़ का फायदा उठाते हुए उन्हें झूठे प्रकरण में फंसा कर जेल भेजा था, लेकिन सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नही।
कल मंगलकार को सभी प्रक्रियाओं का पालन करते हुऎ अरुण तिवारी जेल से बहार आएंगे। उक्त जानकारी परिवार ने विज्ञप्ति जारी कर दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

