महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से रायगढ़ में एक बार फिर भक्तिरस की गंगा प्रवाहित होने को तैयार
आज रथोत्सव का शुभारंभ, 108 पवित्र जल से अभिषेक
छप्पन भोग व भंडारे का होगा आयोजन
रायगढ़।( वायरलेस न्यूज़) रियासतकालीन परंपरा को संजोए श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट रायगढ़ द्वारा रथोत्सव 2025 की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। यह पावन उत्सव, जो वर्षों से श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक बना हुआ है, इस वर्ष और भी अधिक भव्यता और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
11 जून को देवस्नान पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का अभिषेक 108 पवित्र जल से किया जाएगा, जो परंपरागत स्नान यात्रा का महत्वपूर्ण अंग है। इसी के साथ रथोत्सव के नियमों का प्रारंभ हो जाएगा। इस दिन भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जायेगा
कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, ओडिसी नृत्य, एवं महाप्रभु के समक्ष संध्या कालीन महाआरती का आयोजन किया जायेगा ’देवस्नान के पश्चात 15 दिवसीय ष्अनवस्था कालष् आरंभ होगा! स्नान कराने के इच्छुक ब्राम्हण सुबह 10 बजे मंदिर पहुचने की अपील की गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान





