अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महिला कांग्रेस ने बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल की सफाई कर जताया विरोध

On: June 10, 2025 5:38 PM
Follow Us:

जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी हुए शामिल
रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) बीती रात रायगढ़ स्थित अम्बेडकर चैक में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा दूषित किए जाने की निंदनीय घटना के विरोध में आज महिला कांग्रेस द्वारा शुद्धिकरण एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय फूलोदेवी नेताम जी के निर्देशानुसार एवं महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती रानी चैहान के नेतृत्व में महिला कांग्रेस नेताओं द्वारा अम्बेडकर चैक पहुंचकर प्रतिमा की धुलाई, साफ-सफाई प्रतिमा स्थल शुद्धिकरण का कार्य किया गया।
महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस जन के द्वारा प्रतिमा स्थल प्रांगण में झाड़ू लगाई गई,साथ ही पूरे प्रांगण एवं बाबा साहब की मूर्ति को पानी से धोया गया और शुद्धिकरण करते हुए बाबा साहब की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए,बाबा साहब अमर रहे, उपद्रियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो,जय संविधान की गगनचुंबी नारे लगाए गए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल अपने साथियों के साथ शामिल रहे और श्रम दान किया,महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल,रितेश वैद्य,राकेश पांडे,सत्यप्रकाश शर्मा, मुरारी भट्ट,दीपक आचार्य समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और जोरदार नारे लगाए बाबा साहेब अमर रहें संविधान निर्माता अमर रहें।
महिला कांग्रेस की टीम ने एकजुट होकर सामाजिक सौहार्द और संविधान की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया तथा ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की।
उक्त कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष के अरुणा चैहान,युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,अनिरुद्ध गिरी,नितेश ठेठवार ,सुनीता खूंटे,कुसुम बघेल, लक्ष्मी जोलहे अनीता मिर्धा, पुष्पा,अमित मिश्रा ,जय श्री कोल्ह,प्रीति तिवारी,अंबिका यादव,कला वैष्णव,मधु वैष्णव,शीतल,अगहन बाई,लक्ष्मी नारंग, गणेशी यादव, पनिशा गार्डिया,गीता पॉल, राखी,हेमा,रामेश्वरी उसुनीता मल्होत्रा, काजल आनंद,ममता चैहान, फूलकुमारी भट्ट, ने उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment