🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मैनपाट के सरहदी में हाथी मृत मिला दोनो दांत तस्कर ले भागे,जांच जारी

On: March 30, 2021 11:48 AM
धरमजयगढ़ (वायरलेस न्यूज़) वन परिक्षेत्र और मैनपाट वन परीक्षेत्र के सरहदी इलाके में हाथी का शव मैनपाट के ग्रामीणों ने देखकर वन अमले को सूचना दी. हाथी के दांत काट कर निकाला जा चुका था. देखने पर हाथी का शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है.

हाथी का शव मिलने की जानकारी मिलते ही देर शाम वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. मैनपाट वन परीक्षेत्र अधिकारी रेंजर फेकू चौबे ने बताया कि मैनपाट वन परिक्षेत्र और धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के बीच में घना जंगल है, जहां तराई में हाथी वितरण किया करते हैं, इस दौरान कभी-कभार मैनपाट वन परिक्षेत्र में भी पहुंच जाते हैं.

कल देर शाम मैनपाट के ग्रामीणों ने उन्हें इस बात की सूचना दी कि जंगल में एक हाथी मरा पड़ा है. इस पर मैनपाट के अधिकारी ने संबंधित वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे वन अमले की टीम ने हाथी के शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है.

जांच में दतैल हाथी के दोनों दांत गायब मिले, जिसे तस्करी की संभावना बढ़ गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment