10 दल घुम-घुमकर करेंगे भीड़भाड़ और मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्यवाही
जगदलपुर, 23 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ जगदलपुर शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर शीघ्र नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा धारा 144 लागू करने के साथ ही लापरवाह लोगों पर कार्यवाही शुरु हो गई है। लापरवाह लोगों द्वारा भीड़भाड़ की स्थिति उत्पन्न करने के साथ ही मास्क का उपयोग नहीं करने के कारण कोरोना के प्रसार की बढ़ती संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
कलेक्टर श्री रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा के नेतृत्व में बुधवार को फ्लेग मार्च निकाला गया और लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अनिवार्य तौर पर मास्क लगाने की समझाईष दी गई। कोतवाली परिसर से शुरु हुआ फ्लेग मार्च मेन रोड होते हुए गोल बाजार पहुंचा यहां से सीधे पनारापारा पहुंचने के बाद संजय बाजार व मटन मार्केट होते हुए चांदनी चैक और शहीद पार्क होते हुए वापस कोतवाली पहुंचा। इस दौरान बिना मास्क के घूमने वालों पर कार्यवाही भी शुरु की गई।
फ्लेग मार्च प्रारंभ होने के पूर्व कलेक्टर श्री बंसल ने अधिकारियों से कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के सुधार के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगातार लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों में जागरुकता का अभाव दिख रहा है, जिसके कारण भीड़भाड़ की स्थिति निर्मित हो रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का यह लापरवाही से भरा रवैया उनके स्वयं के साथ ही आम जनों के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने भीड़भाड़ उत्पन्न करने वालों पर और बिना मास्क के सार्वजनिक स्थानों में घूमने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जगदलपुर के साथ ही आड़ावाल और आसना तक निगरानी के लिए दस दलों का गठन किया गया है और सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों के साथ ही जोन अधिकारी व पुलिस अधिकारी की संयुक्त रुप से ड्यूटी लगाई गई है वहीं सर्वेक्षण दल में शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन व पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जगदलपुर नगरीय क्षेत्र के सभी 48 वार्डों के साथ-साथ आसना और आड़ावाल ग्राम पंचायत में भी मोबाईल कोरोना कंट्रोल टीम सक्रिय रहेगी। इसके साथ ही कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्थैतिक दलों का गठन भी किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने कहा कि लापरवाह लोगों के विरुद्ध उठाए गए कदमों का प्रभाव तत्काल लोगों में परिलक्षित हो। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओपी शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम कुमार पटेल, जगदलपुर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री जीआर मरकाम सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

