‘युवोदय‘ कार्यक्रम की सहायता के लिए बस्तर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के बीच हुआ एमओयू
ज्गदलपुर, 23 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ ‘युवोदय‘ कार्यक्रम के माध्यम से बस्तर के विकास में योगदान देने को आतुर युवा शक्ति को आज यूनिसेफ का साथ मिला। बस्तर में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद, आजीविका, कृषि और वनोपज, डिजीटल सामग्री व सूचना तकनीक, जल और स्वच्छता, पंचायती राज संस्थाएं और बाल संरक्षण व लिंग समानता के लिए कार्य करने वाले स्वयंसेवी युवाओं के सहयोग के लिए आज बस्तर जिला प्रशासन और यूनिसेफ के बीच करार किया गया।
बस्तर के विकास में सहयोग के इच्छुक युवाओं को युवोदय कार्यक्रम के माध्यम से मंच उपलब्ध कराने वाले बस्तर कलेक्टर श्री रजत बंसल और यूनिसेफ के छत्तीसगढ़ प्रमुख श्री जाॅब जकारिया ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर यह करार किया। इसके साथ ही युवोदय के स्वयंसेवकों द्वारा निर्मित एक रैप थीम गीत भी जारी किया गया।
उल्लेखनीय है कि युवोदय का उद्देश्य जिले के प्रत्येक गांव में आजीविका, पर्यावरण, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और कोरोना की रोकथाम में युवा शक्ति की सहायता प्राप्त करना है। कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को सामुदायिक सेवा के लिए कौशल विकास और प्रमाण पत्र के लिए प्रशिक्षण मिलेगा। कार्यक्रम में प्राप्त अनुभव व्यवसाय और उद्योग में उनकी रोजगार क्षमता को बेहतर बनाने में योगदान देगा।
कलेक्टर श्री बंसल ने कहा, “हमारे युवा वालिंटियर्स को उम्र के आधार पर परिभाषित नहीं किया गया है, उनके दिलों में जुनून है। ये ऐसे लोग हैं जो निस्वार्थ भाव से बस्तर के उज्ज्वल और गौरवशाली भविष्य के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। ‘युवोदय‘ के साथ बस्तर सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए जाना जाएगा। यूनिसेफ की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में तकनीकी विशेषज्ञता ‘युवोदय‘ वालंटियर्स को गांव में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में मदद करेगी।
यूनिसेफ के छत्तीसगढ़़ प्रमुख श्री जकारिया ने कहा, “युवोदय एक अभिनव कार्यक्रम है जो देष के लिए एक मिसाल के तौर पर उभर सकता है, जिसका देश के अन्य राज्यों द्वारा अनुकरण किया जा सकता है। युवोदय की सफलता वालिंटियर्स के हाथों में है। उनकी प्रतिबद्धता इस पहल को विशिष्ट बनाती है। ” यूनिसेफ के संचार विशेषज्ञ श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाले युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ने से एक बड़ी शक्ति का निर्माण होगा। सहायक कलेक्टर सुश्री रेना जमील द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर युवोदय कार्यक्रम से जुड़े वालिंटियर्स उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

