रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
बिलासपुर द्वारा अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध नकेल कसने की तैयारी

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा रेलवे में यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आसानी से रेलवे रिजर्वेशन टिकट उपलब्ध हो जाए इसके लिए रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध नकेल कसने की तैयारी कर ली गई है पिछले कुछ महीनों से अवैध टिकट दलालो के विरूद्ध प्रत्येक माह दो से तीन स्पेशल ड्राईव तीनो मण्डलों में अपराध गुप्तचर शाखा की टीम को शामिल करते हुए चलाया जा रहा है, जिसके तहत माह जून में 30 अवैध टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है। रेलवे बोर्ड के मार्गदर्शन में अवैध टिकट दलालों पर कार्यवाही हेतु एक ऑपरेशन पूरे देश में चलाए जा रहे है, जिसका नाम “ऑपरेशन उपलब्ध” रखा गया है। जिसके तहत रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा त्यौहारों के समय एवं अवकाश के दौरान विशेष अभियान चलाकर अवैध टिकट दलाली की रोकथाम हेतु कार्यवाही की गई है। जिसके तहत वर्ष 2023, 2024 एवं 2025 ¼माह जून तक) में अवैध टिकट दलालों, के विरूद्ध कार्यवाही की गई जिसका विवरण निम्न प्रकार है-


अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध ड्राइव और चेकिंग अभियान लगातार जारी है l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ





