🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कापू में तहसील कार्यालय के नवीन भवन का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया लोकार्पण 7.96 करोड़ लागत से तैयार समनिया पुल का भी किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बारामासी आवागमन की सुविधा

On: July 6, 2025 7:39 PM

कापू में तहसील कार्यालय के नवीन भवन का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया लोकार्पण

7.96 करोड़ लागत से तैयार समनिया पुल का भी किया लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बारामासी आवागमन की सुविधा

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कापू में 50 लाख की लागत से सामुदायिक भवन और तहसील कार्यालय भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की

रायगढ़,( वायरलेस न्यूज़ 6 जुलाई 2025) / वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले के कापू में 71 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित तहसील कार्यालय भवन और 7.96 करोड़ की लागत से समनिया से पत्थलगांव खुर्द के बीच सांगुल नदी पर बने उच्चस्तरीय पुल का लोकार्पण किया। वित्त मंत्री श्री चौधरी यहां आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुए। सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया भी इस दौरान साथ रहे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि नए तहसील ऑफिस भवन के बनने से कार्यालयीन कामकाज व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। क्षेत्रवासियों को इससे बड़ी सहूलियत होगी। समनिया पुल के बनने से अब बरसात के दिनों में आवागमन में राहत होगी। अंचल के करीब 20 हजार लोग लाभान्वित होंगे। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय भवन में बाउंड्रीवाल निर्माण और 50 रूपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ से धरमजयगढ़ और धरमजयगढ़ से कापू तक सड़क का निर्माण तेजी से पूरा करवाया गया है। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो। हम सुदूर अंचल के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कापू क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है और बजट में भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ससकोबा से पाराघाटी तक 2 करोड़ 72 लाख एवं सेमीपाली से क्रोन्धा तक 2 करोड़ 35 लाख की स्वीकृति दी गई है। तहसील कार्यालय के बाउण्ड्रीवाल के लिए इस्टीमेट बनाकर देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी तरह परसदा में पहुंच मार्ग तक निर्माण कार्य को जल्द स्वीकृति की बात कही।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसानों को धान का 31 सौ रूपये की दर से भुगतान, बकाया बोनस के 37 सौ करोड़ रूपये देने का काम किए। माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन से हर माह 1 हजार रूपये की राशि जारी कर रहे हैं। पीएम आवास के काम तेजी से पूरे करवाए जा रहे हैं, जिससे लोग अपने पक्के मकानों में रहने का सपना पूरा कर सकें। शाला प्रवेशोत्सव में वित्त मंत्री श्री चौधरी ने स्कूली बच्चों को किताब और गणवेश का वितरण करते हुए नवीन सत्र की शुभकामनाएं दी।
सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि नवीन तहसील कार्यालय भवन बनने से यहां का काम बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा, वहीं समनिया पुल से उस इलाके के ग्रामवासियों को बारामासी आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि सुदूर अंचलों में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
इस दौरान कार्यक्रम में श्री अरुण धर दीवान, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीनव राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अनिल सरकार, जनपद उपाध्यक्ष शिशुपाल, रजनी राठिया, श्री नरेश पण्डा, श्री जगरनाथ यादव, श्री हरिशचन्द्र, श्री भरत साहू, श्री दशरथ राठिया, श्री मनोज शर्मा, श्री श्याम बिहारी, श्री कार्तिक सिदार, श्री संतराम राठिया, श्री बाल सिंग, श्री टंकाधर, श्री सोहन टंडन, बीडीसी दुर्गावती, बीडीसी अंसति टंडन, बीडीसी श्री विनय शर्मा, बीडीसी श्री मोहन सिंग ठाकुर, श्री नीरज शर्मा, श्री विनय पाण्डेय, श्री पुनेश्वर राठिया, श्री सूरज राठिया, श्री जगजीत, श्री मोहन भगत, एसडीएम धरमजयगढ़ श्री धनराज मरकाम, तहसीलदार धरमजयगढ़ श्री हितेश साहू, तहसीलदार कापू श्री उज्जवल पांडे, नायब तहसीलदार श्री उन्मेश पटेल, ईई ब्रिज श्री रमेश वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
समनिया पुल से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बारामासी आवागमन की सुविधा
समनिया में 7.96 करोड़ की लागत से सांगुल में उच्चस्तरीय पुल और पहुंच मार्ग के बन जाने से आसपास के ग्रामवासियों को तहसील मुख्यालय आने-जाने में लगभग 12 कि.मी.की दूरी कम लगेगी। पुल की लंबाई 120 मीटर है। वर्षा काल में यह मार्ग पूर्णरूप से बंद हो जाता था। पुल के बन जाने से आसपास के करीब 20 हजार ग्रामवासियों को बारामासी आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जावेगी। इसमें कापू और समनिया के साथ पत्थलगांव, रतनपुर, विजयनगर, अलोला को लाभ मिलेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment