👆🏻निगम कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने खड़े होकर तुड़वाया अवैध कब्जा
रायगढ़। आज सुबह 6:30 बजे से ही निगम कमिश्नर क्षत्रिय ने पूर्व में किए गए निरीक्षण अनुसार बड़पारा एवं गंधरी पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जेसीबी लगवा कर बड़पारा शराब भट्टी के पास अतिक्रमण कर निर्मित अवैध चखना सेंटर को तुड़वाया गया। इसी तरह अवैध रूप से संचालित कई ठेला को जब्त किया गया। इस दौरान आरपीएफ बैरक बिल्डिंग परिक्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यहां कंडम वाहन, कबाड़ लंबे समय से पड़े हुए हैं, जिसमें पानी भी जमा हो रहा है। डेंगू फैलाव ना हो इसके लिए कंडम वाहन एवं कबाड़ को उठाने के निर्देश दिए गए। इसी तरह यहां नाली से पानी निकासी बाधित हो रही थी, जिस पर नाली की सफाई करने के साथ उससे लगे दीवार को जेसीबी से तुड़वाया गया। बड़पारा शराब भट्टी के पास बड़ी मात्रा में डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच का कचरा जमा था, जिसकी पूर्ण रूप से सफाई करने और डस्टबिन रखने के साथ परिसर में सफाई व्यवस्था रखने आबकारी विभाग को पत्र लिखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इसके बाद आयुक्त श्री क्षत्रिय ने गांधीगंज का निरीक्षण किया, जहां आयुक श्री क्षत्रिय ने खड़े होकर गांधीगंज में वाहनों को व्यवस्थित करने मुनादी कराई। कमिश्नर क्षत्रिय ने यहां पर भी खड़े होकर गंज चारों तरफ फैले कचरे को जेसीबी एवं गैंग लगाकर उठवाया गया। इस दौरान उन्होंने व्यवसायियों से चर्चा करते हुए उन्हें वाहनों को व्यवस्थित रखने और कचरा कहीं पर भी नहीं फेंकने, घर एवं दुकानों से निकलने वाले कचरा को निगम के वाहनों को एवं स्वच्छता दीदियों को ही देने की अपील की गई। यहां लंबे समय से खड़े वाहनों को उठवाने एवं अव्यवस्थित पार्किंग वाहनों पर ट्रैफिक विभाग से बात कर जुर्माना करवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह परिसर पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण , नाले के ऊपर अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश अतिक्रमण निवारण दस्ता के टीम को दी गई। कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने व्यवसायियों से चर्चा करते हुए निगम के सफाई अभियान एवं परिसर को स्वच्छ रखने संबंधित कार्यों में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने गंज के अंदर परिसर में जल भराव की स्थिति ना हो इसकी भी वैकल्पिक व्यवस्था करने के साथ गड्ढों को पाटने के निर्देश इंजीनियरों को दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 28, 2026एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदान गेवरा में मानव शृंखला से गूँजा ‘’सत्यनिष्ठा से समृद्धि” का संदेश
बिलासपुरOctober 28, 2026आज का युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार और संकल्प के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: अमर अग्रवाल विधायक,विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : युवा संवाद
छत्तीसगढ़October 28, 2026रिश्वतखोरी के मामलों में राजस्व विभाग टॉप पर, स्कूल शिक्षा दूसरे नंबर पर,ACB-EOW के आंकड़ों में खुलासा, पांच साल में 154 ट्रैप प्रकरणों में 193 अधिकारी-कर्मचारी पकड़े गए; 51.67 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत राशि,एसईसीएल, आबकारी,एनटीपीसी और परिवहन विभाग में रिश्वत नहीं
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई

