अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेन में किन्नर और चना बेचने का काम करने वाले दो चोरों को आठ लाख की दस बाइक के साथ आरपीएफ चांपा ने किया गिरफ्तार

On: July 7, 2025 10:33 AM
Follow Us:

ट्रेन में किन्नर और चना बेचने का काम करने वाले दो चोरों को आठ लाख की दस बाइक के साथ आरपीएफ चांपा ने किया गिरफ्तार

चांपा। वायरलेस न्यूज नेटवर्क । आरपीएफ चांपा की विशेष टीम ने सीसीटीवी की मदद से विगत कई दिनों से रेल्वे के क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार करने में रेल सुरक्षा बल पोस्ट चांपा टीम को अहम कामयाबी हासिल हुई हैं। रेल सुरक्षा बल पोस्ट चांपा प्रभारी निरीक्षक पी तिवारी ने मीडिया को जिला जांजगीर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार की विशेष उपस्थिति में संयुक्त रूप से जानकारी देकर बताया कि आरपीएफ चांपा की विशेष टीम ने सीसीटीवी की मदद से विगत कई दिनों से रेल्वे के क्षेत्र से बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल चांपा में स्थापित सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार किया गया हैं
. दिनांक 05 जुलाई 2025 को फरियादी श्री राधेश्याम धीरहे पिता चंडी प्रसाद धीरहे उम्र 55 वर्ष ग्राम पड़ा हरदी ,पोस्ट तुषार, थाना जैजैपुर,जिला सक्ती छत्तीसगढ़ के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चांपा में समय करीबन 22:00 बजे आकर रिपोर्ट किया की चांपा प्लेटफार्म के कॉलोनी साइड के सीढ़ी के नीचे बाइक क्रमांक सीजी 11 A T 3479 को किसी के द्वारा चुरा लिया गया है उक्त सूचना पाकर रेलवे सुरक्षा बल चांपा पोस्ट प्रभारी श्री पी तिवारी के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर सीसीटीवी को खंगाल गया जिसके तहत फुटेज प्राप्त होने पर चोरी किए गए आरोपों की खोजबीन चालू किया गया दोनों आरोपी को रात्रि में गहन सर्च कर पकड़ा गया दोनों ने अपना नाम रिया भट्ट किन्नर उम्र 28 वर्ष पता सालासर चौक गेरवानी रायगढ़ थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ और प्रमोद चौहान पिता हरिराम चौहान उम्र 19 वर्ष पता हटरी चौक सीतामढ़ी कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा छत्तीसगढ़ होना बताएं ट्रेन में एक ने किन्नर का काम और दूसरा ने ट्रेन में चना बेचने का काम करना बताया उक्त दोनों आरोपी से गहन पूछताछ करने पर कई मोटरसाइकिल पार करना बताया गया । पुलिस को सूचना देकर संयुक्त रूप से तीन बाइक के साथ साथ 3 बाइक कोरबा , 1 बाइक शक्ति से प्राप्त किया गया ।पूछताछ जारी है अभी और 7 बाइक का रिकवरी होना हे । इस संबंध में स्थानीय पुलिस थाना चांपा में अपराध क्रमांक 284/25 दिनांक 06.07.2025 धारा 303(2)भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप जांजगीर चांपा एवं SDOP चांपा यदुमनी सिदार द्वारा निरीक्षक पोस्ट प्रभारी रेसुब पोस्ट चांपा को बुलाकर संयुक्त रूप से आज दिनांक 07.07.2025 को प्रेस रिलीज किया गया , इस मामले में और भी मोटरसाइकिल की बरामद होने की संभावना है अभी तक कुल 10 मोटरसाइकिल की बरामदगी हो चुकी है जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹ 8,00,000/- बताई गई है। आरपीएफ के इस कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के द्वारा साधुवाद किया गया एवं प्रशंसा किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment