अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भैसतरा में चार बच्चे पानी में डूबें गांव मे शोक छाया विधायक ने शोक व्यक्त किया

On: July 12, 2025 5:20 PM
Follow Us:

भैसतरा में चार बच्चे पानी में डूबें
गांव मे शोक छाया
विधायक ने शोक व्यक्त किया

अकलतरा ( वायरलेस न्यूज़ सीता टंडन) बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भैसतरा में चार बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई है । चारों बच्चों की उम्र पांच से सात साल है । बताया जा रहा है कि गांव में स्थित घठोली तालाब के पास की बस्ती में रहने वाले आंशिका यादव पिता दूर्गेश यादव पिता सहादूर यादव के 6 वर्षीय पुत्र तथा भागीरथी श्रीवास की पुत्री पुष्पांजलि, 9 साल लड़का तुषार 6 साल , ख्याति केवट पिता जीधन केंवट उम्र 5 साल ये चारों बच्चे पास में खेल रहे थे और माता-पिता अपने अपने काम में व्यस्त थे । अचानक खेलते खेलते हुए पानी में नहाने उतर गये और नहाते हुए गहरे पानी में चले गए जहां वे तैर कर निकल नहीं सके और चारों बच्चों की मौत पानी में डूबकर हो गई । आने-जाने वालों ने जब उनमें से एक बच्चे की लाश को पानी में देखा तो बस्ती में सूचना दी तब माता-पिता ने आकर देखा और बाकी बच्चों की खोज हुई तब बाकी तीनों की लाश भी तालाब में मिली । इस घटनाक्रम की सूचना बलौदा थाना में दर्ज करा दी गई है और बच्चों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है । इस घटना से गांव में शोक का माहौल छा गया है और गांव में हर घर में सन्नाटा छाया है। कल बच्चों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मर्चुरी में भी छाया है अंधेरा
विधायक पहुंचे बलौदा सीएचसी

मामले की सूचना मिलने पर अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह स्वयं बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी साथ ही उन्होंने इस मामले की जानकारी एसडीओपी प्रदीप सोरी से ली और ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए माता पिता को आगाह करने , लोगों को जागरूक करने की हिदायत दी है मर्चुरी में शोक संतप्त परिवार अति दुखद स्थिति में यहां आता है और पोस्टमार्टम तक यहां खड़ा रहता है। अपने प्रियजनों की मौत से दुखी लोगों के लिए यहां न बैठने की ठीक तरह व्यवस्था है और न ही बिजली व्यवस्था है जिसके कारण परिजनों को इस बरसात में जब सांप बिच्छू का खतरा हमेशा बना रहता है, ऐसे में मर्चुरी में अंधेरा छाया रहना खतरे से कम नहीं है पर बलौदा का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिसकी चर्चा यू ही नहीं होती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment