रायपुर के एक मोबाइल चोर को आरपीएफ की विशेष टीम ने पकड़ा पहले भी चोरी के मामले में पकड़ा गया है।
रायपुर । वायरलेस न्यूज नेटवर्क । रेल सुरक्षा बल पोस्ट सीआईबी/रायपुर ने दिनांक 09 जुलाई 2025 को ट्रेन नं 18239 में हुई मोबाईल चोरी के आरोपी को पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस/रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया है।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट सीआईबी/रायपुर के अधिकारी एवं बल सदस्यों के द्वारा रेल मदद से प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभिन्न ट्रेनों में हुई चोरियों में शामिल आरोपियों की पतासाजी हेतु सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किया जा रहा था। इसी दौरान एक दुबला पतला लडकें को दिनांक 09 जुलाई 2025 को प्लेटफार्म नं 01 में ट्रेन 18239 के आगमन के समय जनरल कोच के आसपास सदिंग्ध अवस्था में घूमते हुयें देखा गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त लड़के की पतासाजी/खोजबीन किया जा रहा था। खोजबीन के दौरान प्लेटफार्म नं.01 में गेट नं. 01 के पास उक्त लड़का संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। उक्त लड़के को सीआईबी/रायपुर के अधिकारी एवं बल सदस्यों के द्वारा घेराबंदी कर पकडें और सीआईबी/रायपुर कार्यालय में लाकर पूछताछ करने पर उसने नाम नरेंद्र सागर पिता स्व. धरमू सागर उम्र-24 वर्ष निवासी प्रकाश किराना स्टोर के पास की गली,नेहरू नगर कालीबाडी थाना-कोतवाली रायपुर बताया, गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि पैसो की कमी होने के कारण कभी-कभी स्टेशन में गाडियों के आगमन के समय पर पाकेटमारी करने के लियें आता हूं। लड़के की तलाषी लेने पर उसके पास एक मोबाईल मिला। मोबाईल के बारे में पूछने पर कोई सतोंषजनक जवाब नहीं दे पाया। सख्ती से पूछने पर बताया कि दिनांक 09 जुलाई 2025 को रात में मोबाईल को स्टेशन से प्लेटफार्म नं 01 में आई ट्रेन से यात्री के जेब से चोरी करना बताया।
उक्त पाकेटमार को अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस/रायपुर ले जाया गया। जहां लड़के के पास से मिला मोबाईल को चेक करने पर शासकीय रेल पुलिस/रायपुर में दर्ज अपराध क्रंमाक 80/25 धारा 305(03) बीएनएस दिनांक 10जुलाई 2025 में चोरित मोबाईल होना पाया गया। तत्पश्चात उक्त पाकेटमार को दर्ज अपराध क्रंमाक 80/25 धारा 305(03) बीएनएस दिनांक 10 जुलाई 2025 से संबध कर कार्यवाही किया गया। पाकेटमार के बारे में शासकीय रेल पुलिस/रायपुर से समन्वय करने पर जानकारी मिली कि वह आदतन चोर हैं, इसके पूर्व में शासकीय रेल पुलिस/रायपुर में दिनांक 20.12.2024 को दर्ज अपराध क्रंमाक 176/24 धारा 303(2) बीएनएस में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

