🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के ग्रुप में जुड़े महेश पोद्दार ने दिखाई मानवता की मिसाल* *तत्परता से बचाई 2 जान* *गर्भवती महिला को तुरंत पहुंचाया हॉस्पिटल*

On: July 13, 2025 6:14 PM

*हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के ग्रुप में जुड़े महेश पोद्दार ने दिखाई मानवता की मिसाल*

*तत्परता से बचाई 2 जान*

*गर्भवती महिला को तुरंत पहुंचाया हॉस्पिटल*

रायपुर।( वायरलेस न्यूज़) मानवसेवा माधवसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाली प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के ग्रुप में जुड़े महेश पोद्दार जो कि रायपुर के निवासी है। आज जब वो अपने कार्य से घर लौट रहे थे तब एक गर्भवती महिला स्कूटी से घर जा रही थी पर एक तेज रफ्तार कार ने उनको ठोकर मार दी जिससे महिला दूर जा गिर पड़ी। उस वक्त महेश जी ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोक कर उन महिला को उठाया उन्हें पानी पिला कर तत्काल ऑटो को रोक कर उन्हें एम्स हॉस्पिटल ले गए साथ ही साथ उनके परिजनों का पता कर उनको सूचना दिए। प्रारंभिक और सही समय में उपचार से महिला एवं बच्चे दोनों की जान बचाई जा सकती। उनके शुभचिंतकों एवं महेश जी ने बताया कि अब दोनों स्वस्थ है एवं उनके सभी रिश्तेदार हॉस्पिटल पहुंच गए है। सभी रिश्तेदारों ने महेश जी का दिल से आभार व्यक्त किया। कहते है न मानवसेवा अच्छे कर्म करने से सबकुछ मिल जाता है और यह एक सुकून भरा पल रहा महेश जी का। साथ ही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने महेश जी के इस पुनीत कार्य हेतु सराहना की एवं सभी से अपील की सभी को महेश जी से सीखना चाहिए कि इंसान चाहे पहचान का हो या अनजान हमारा कर्तव्य है सबकी मदद करना। वही छत्तीसगढ़ यातायात के ए आईजी संजय शर्मा ने महेश जी को इस पुनीत कार्य हेतु साधुवाद दिया साथ ही संजय शर्मा ने कहा कि रायपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा उन्हें गुड सेमिरिटन के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन निरंतर ही पूरे प्रदेश में सक्रिय होकर 24 घंटे लोगो तक हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करती है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment