*हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ संपन्न*
एक पेड़ माँ के नाम थीम पर हुआ वृक्षारोपण का आयोजन
*रायपुर* 🙁 वायरलेस न्यूज़) सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ऑक्सीजोन गार्डन के पास वृक्षारोपण का कार्यक्रम दिनांक १३ जुलाई को रखा गया था इस शिविर के माध्यम से आम, जामुन, अमरुद, सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया इस कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, रुखमणि अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, विवेक श्रीवास्तव, राकेश बोथरा, सुनीता पाण्डेय, अनामिका मिश्रा, अल्पना शर्मा, पुष्पा लाहोटी, सुजाता अग्रवाल, वर्षा जैन, लक्ष्य टारगेट सहित 75 अन्य सदस्य मौजूद थे सभी सदस्यों ने माँ के नाम एक वृक्ष थीम पर वृक्षारोपण किया जिससे आज कुल 75 पौधों का रोपण किया गया, इस आयोजन में हेल्पिंग हैंड्स, रायपुर वेलफेयर के साथ ग्रीन आर्मी एवं अग्रवाल सम्मेलन के सदस्यों का भी व्यापक सहयोग रहा, सभी सदस्यों ने वृक्षारोपण के साथ संकल्प लिया की हम बच्चों की भांति वृक्षों का ध्यान रखते हुआ उनका पालन करेंगे।
सांसे हो रही है कम – आओ वृक्ष लगाएं हम
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

