● *रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वालों का पूंजीपथरा थाना में सम्मान, थाना प्रभारी ने कोटवारों को दिया दायित्वों की जानकारी*
*रायगढ़ 13 जुलाई, 2025*- पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर आज 13 जुलाई 2025 को जिले के विभिन्न थानों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, वहीं क्षेत्र के जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। थाना पूंजीपथरा में इस क्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के बाद “गोल्डन ऑवर्स” में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों—गुड सेमैरिटन्स—का सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किया गया।
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम के पहले चरण में ग्राम कोटवारों को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका को लेकर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटवार स्थानीय सूचना तंत्र की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकता है।
इसके पश्चात पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के दो नागरिकों—भुवनेश्वर सिंह राजपूत (ग्राम सामारूमा) तथा दिलीप कुमार राठिया (ग्राम आमापाली)—को सम्मानित किया गया। दोनों ने हाल ही में सामारूमा और राबो क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को पुलिस या एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे प्रयास “गोल्डन ऑवर्स” के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और कानून के अनुसार ऐसे नागरिकों को किसी भी प्रकार की पुलिस जांच या कानूनी प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से नहीं घसीटा जाता।
कार्यक्रम में ग्राम कोटवार भगवती चौहान (ग्राम राबो), समारोह दास समारू दास (ग्राम पंचायत बगचबा) और डायल 112 के वाहन चालक तुलेश्वर राठिया, नारायण निषाद को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवा भाव को सराहा गया और उन्हें आगे भी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर थाना के उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, राधेश्याम कमल सहित अन्य पुलिस स्टाफ व अनेक ग्राम कोटवारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

