🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*मां महामाया मंदिर, रतनपुर को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने प्रसाद योजना में शामिल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत से मुलाकात किया*

On: July 15, 2025 6:29 PM

*मां महामाया मंदिर, रतनपुर को केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने प्रसाद योजना में शामिल करने के लिए केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत से मुलाकात किया*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू ने आज नई दिल्ली में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले स्थित महामाया मंदिर, रतनपुर को भारत सरकार की PRASAD (Pilgrimage Rejuvenation and Spiritual Augmentation Drive) योजना में शामिल करने हेतु अनुरोध पत्र सौंपा।

श्री साहू ने महामाया मंदिर की धार्मिक, सांस्कृतिक महत्ता और तीर्थ यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर परिसर के समग्र विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ने प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आवश्यक विभागीय कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment