🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बरौद उपक्षेत्र विभागीय चिकित्सालय में हुआ कोरोना टीकाकरण

On: April 2, 2021 4:25 AM

रायगढ़/बरौद कॉलरी(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़)
गत एक वर्ष से विश्व में महामारी के रूप में फैल चुकी कोविड-19 कोरोना के रोकथाम के लिए देशभर में कोरोना टीकाकरण का अभियान चल रहा है आज एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बरौद उपक्षेत्र के विभागीय चिकित्सालय में घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.पैंकरा,बरौद एसईसीएल के प्रभारी डॉ.एस.के.रजक,डॉ.कनक लस्करकर के उपस्थिति में 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोयला अधिकारियों कर्मचारियों व परिजनों का कोरोना वैक्सीनेशन हुआ,दोपहर से संध्या चले इस अभियान में आधा सैकड़ा से अधिक महिलाओं व पुरूषों का टीकाकरण हुआ
उक्त अवसर पर एसईसीएल बरौद के सतीष कुमार,शिव प्रसाद पटेल,नीलम खलखो,सीमा महंत,विरेन्द्र खटकर,दुर्गेश ने टीकाकरण में सहयोग किया |
उल्लेखनीय बात यह रही कि आज हुए वैक्सीनेशन का शुभारंभ उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर.बी.वर्मा व धर्मपत्नी रेखा वर्मा के माध्यम से हुआ खान अधीक्षक बी.सिंह व मीरा सिंह सहित आधा सैकड़ा विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों सहित महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में टीकाकरण में भाग लिया !

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment