रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए तमाम स्वास्थ्यकर्मियों के 8 छुट्टियां रद्द कर दी है। हालांकि यह आदेश साल भर पहले जारी किया गया था लेकिन बीच में नियम में ढील दे दी गई थी लेकिन अचानक बढ़े कोरोना मरीजों की संख्या ने सरकार को फिर से इस नियम में सख्ती बरतने को मजबूर कर दिया है।
इस आदेश के बाद अब प्रदेश के डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी की छुट्टियां निरस्त हो गई है। प्रदेश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के भी आदेश दिए गए हैं। अब रविवार और अवकाश के दिनों में भी टीकाकरण केंद्र खुले रहेंगे। सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टिका लगवाई जा सके। सरकार 45 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को तृक लगाने का निर्णय लिया है और इसकी गति बढ़ाये जाने के भी निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ संचालनालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कोई भी स्वास्थ कर्मी अपना मुख्यालय न छोड़े। यदि कोई आवश्यक काम हो और उसका मुख्यालय से बाहर जाना जरूरी हो तो कलेक्टर से आदेश लेकर वह ऐसा कर सकता है। विभागाध्यक्ष कलेक्टर को अनुशंसा करेगा इसके बाद कलेक्टर निर्णय लेंगे।
गुरुवार को प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। इनकी संख्या 4671 है जो अबतक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। रायपुर में स्थिति बेहद खराब है वहां एक दिन में 1391 मरीजों की पहचान गुरुवार को हुई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

