बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) गर निगम के प्रतिपक्ष नेता पार्षद भरत कश्यप द्वारा पत्रकार कालोनी स्थित जतिया तालाब नाला को बंद करवाने के कारण कल पत्रकार कालोनी में 2 फुट पानी भरा जिससे कालोनी निवासियों के घरों के अंदर तक पानी घुसा लाखों का नुकसान हुआ है*।
वार्ड 19 कस्तूरबा नगर स्थित पत्रकार कालोनी में कल देर रात हुए भारी बरसात से घरों के अंदर तक दो फुट पानी घुस गया जिससे कल घर में रखे कीमती सामान खराब हो गए वही कारों, बाइक में पानी घुसने के कारण वह भी खराब हो गई है। डा सोमनाथ यादव के घर में रखे हजारों की सामग्री खराब हो गई है। सुबह जब कालोनी वासी में जतिया तालाब में गए तो कर्मचारियों ने बताया कि वार्ड पार्षद ने तालाब में पानी भरवाने के कारण नाला के गेट को बंद करा दिया था जिसके कारण कालोनी में दो फुट तक पानी भरा , रात भर कॉलोनीवासी पार्षद भरत कश्यप, आयुक्त नगर निगम सहित आला अधिकारियों को फोन लगाते रहे पर किसी ने भी फोन नहीं उठाए न ही उत्तर नहीं दिए।
बरसात में पानी भरने की समस्या से पत्रकार कालोनी निवासियो द्वारा अनेक बार महापौर, निगम आयुक्त, और वार्ड पार्षद से इसकी चिंता जताई गई और यह तय हुआ कि तालाब किनारे नाला को बंद नहीं किया जाएगा उसके बावजूद वार्ड पार्षद भरत कश्यप द्वारा कर्मचारियों को जबरदस्ती पूर्वक नाला को बंद कराया गया ये वार्ड पार्षद की मनमानी और हठधर्मिता से कॉलोनीवासी बहुत नाराज हैं। कालोनीवासियों ने इस संबंध में नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल से विरोध जताते हुए इस विषय पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु पत्र सौंपा है। कालोनीवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी को भी विरोध दर्ज कराया है और कहा गया कि कांग्रेस पार्षद दल के नेता प्रतिपक्ष पर तत्काल कार्यवाही करे।
पत्रकार कालोनी वासियों ने आयुक्त नगर निगम बिलासपुर से इस और तत्काल ठोस निर्णय करते हुए दोषी वार्ड पार्षद और जतिया तालाब में नियुक्त कर्मचारियों के विरुद्ध तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

