– ‘‘व्यापार में सफलता के लिए वैदिक ऊर्जा का मार्ग’’ पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
रायपुर।( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने कहा कि ब्रह्माण्ड में ऊर्जा ही ऊर्जा है। उसी से सबको ऊर्जा मिलती है। हम जो विचार करते हैं वह ऊर्जा का ही रूप है। हम सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हुए नकारात्मक ऊर्जा को हटाते जाते हैं और इस सकारात्मक ऊर्जा को लक्ष्य की दिशा में फोकस करते हैं तो सफलता सुनिश्चित हो जाती है। चाहे जीवन का कोई भी कार्य हो अपनी शत-प्रतिशत ऊर्जा लगाकर करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकेगा।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज व्दारा ‘‘व्यापार में सफलता के लिए वैदिक ऊर्जा का मार्ग’’ पर कार्यशाला का आयोजन सिविक सेंटर भिलाई स्थित कला मंदिर में किया गया था।
जिसमें मुख्य अतिथि श्री कंवर ने कहा कि दुनिया अणु परमाणु से ही बनी है। यह बात हजारों साल पहले वैदिक महर्षि कणाद ने कही थी। उन्होंने ब्रम्हांड को ऊर्जा स्वरूप बताया था। श्री कंवर ने कहा कि भगवान शंकर ने माता पार्वती को स्वरों का ज्ञान दिया था, ऋषि मुनियों ने और खोजकर इसे जनता के समक्ष लाया।
उन्होंने बताया कि हमारे देश में ऋशि मुनियों ने बहुत सारी खोज की है। श्री कंवर ने कहा कि मैं यहां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, जो प्रदेश में ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। अन्य रुप में यदि व्याख्या करें तो आपने मन में कुछ सोचा, उसे मुंह से बोला और वह ऊर्जा ब्रम्हांड में चली गई। आपने उसको क्रियान्वित किया। उन्होंने कहा कि ब्रम्हांड में ऊर्जा ही ऊर्जा है। ऊर्जा ना बनती है और ना ही खत्म होती है, ऊर्जा का बस रुपांतरण होता है। जैसे आजकल हम सूर्य की ऊर्जा का उपयोग कर बिजली घर पर उत्पन्न कर घरों को रोशन कर सकते है। ठीक उसी तरह आप अपनी ऊर्जा को अपने तप से सकारात्मक दिशा दें तो आपकी सफलता सुनिश्चित है।
कार्यक्रम में वक्ता बिजनेस एवं एनर्जी गुरु श्री जयंत पांडेय ने कहा कि कैसे वैदिक ज्ञान, जिसमें ज्योतिष, वास्तु शास्त्र और ध्यान जैसी प्रथाएं शामिल हैं, व्यापार में आने वाली चुनौतियों का सामना करने और अवसरों का अधिकतम लाभ लेने में मदद कर सकता है।
कार्यशाला के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य सत्र भी आयोजित किए गए। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रुप में शिक्षाविद् श्री आई.पी. मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यशाला में पॉवर कंपनी के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल सहित उद्योगपति एवं व्यापारीगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

