तिरंगा यात्रा 12अगस्त को नटवर स्कूल से निकलेगी यात्रा की तैयारियों को लेकर संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी।

रायगढ़। 12 अगस्त 2025 मंगलवार को एक तिरंगा देश के नाम जन जागरूकता अभियान रायगढ़ नटवर स्कूल खेल मैदान से सुबह 10 बजे प्रारंभ होने जा रही है। इस गौरवशाली तिरंगा यात्रा के सन्दर्भ में संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने मीडिया से एक पत्रकार वार्ता में रूबरू होकर बताया कि इस वर्ष इस तिरंगा यात्रा को शानदार चार वर्ष पूर्ण होने जा रहा है इस वर्ष इस तिरंगा यात्रा को और विस्तृत करते हुए लोगों की मांग को देखते हुए पिछले वर्ष 100 फूट का तिरंगा लंबाई में बनाया गया था इस वर्ष 150 फीट लंबा तिरंगा बनवाया जा रहा है। लगातार लोगों में देशप्रेम के प्रति बढ़ रही जन जागरूकता को देखते ये निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पिछले वर्षों में निकली तिरंगा यात्रा में सर्व समाज को भी निमंत्रण इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए आग्रह किया जायेगा लोगो से बातचीत हो भी रही है। इस वर्ष एक मोबाइल वेन को यात्रा के पीछे रखेंगे जिसमें मौसम और धूप को देखते हुए इस वाहन में डॉक्टर, नर्स और चिकित्सा सेवा का सामान रखा जाएगा ताकि किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में उचित उस व्यक्ति या स्कूली बच्चों को समय पर चिकित्सासेवा मिल सकेगी । इस बार भी तिरंगा यात्रा में कलेक्टर रायगढ़ और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाने आमंत्रित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि पिछले साल 2000 लोगो ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए थे इस वर्ष उम्मीद करते हैं। ये संख्या दोगुनी होने की उम्मीद हैं रास्ते में जगह जगह बच्चों के लिए पानी, जूस,और बिस्किट के स्टाल भी लगाए जाएंगे । तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से आरंभ होकर शहर के चौक चौराहों से होकर वापस नटवर स्कूल में आकर समाप्त होगी।

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief
Latest entries