अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में जीता स्वर्ण पदक

On: August 11, 2025 12:22 PM
Follow Us:

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की खिलाड़ी पूजा ने वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में जीता स्वर्ण पदक ।*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज़ 11 अगस्त 2025)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है । उन्होंने दिनांक 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता ।

पूजा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी उत्कृष्ट गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन किया ।

श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूजा को इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएँ दीं है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है ।

पूजा इससे पहले भी एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप व ताइवान ओपन एथलेटिक्स मीट में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं, और लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर रही हैं ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण, खेलसंघ के पदाधिकारी एवं साथी खिलाड़ियो ने पूजा की इस स्वर्णिम सफलता पर गर्व करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है ।

**** ********

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

एनटीपीसी कोरबा में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

Leave a Comment