🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 200 बिस्तर तैयार रखने के कलेक्टर ने दिए निर्देश कोरोना संक्रमितों के इलाज की तैयारियों का लिया जायजा

On: April 3, 2021 3:22 PM

रायगढ़(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 3 अप्रैल2021) कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था की तैयारी जिला प्रशासन ने प्रारम्भ कर दी है। कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे 200 बेड तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। 100 बेड पूर्व से यहां संचालित है। इसके साथ ही अतिरिक्त 100 बिस्तर की सुविधा अगले 3-4 दिनों में तैयार करने के लिए कहा गया है। यह सभी बेड ऑक्सीजन सुविधा से युक्त होंगे। इसी सिलसिले में कलेक्टर श्री भीम सिंह मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने इलाज के लिए बेड के साथ अन्य तमाम उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज व देखभाल के लिए स्टाफ और दवाइयों की भी समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इस बीच हमें मरीजों के इलाज के लिए पहले से ही पुख्ता इंतेजाम कर लेना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में तेजी से काम करने के निर्देश दिया है।
इस मौके पर मेडिकल कालेज से डॉ.लकड़ा, अस्पताल अधीक्षक डॉ.मिंज, ईई पीडब्ल्यूडी श्री आर. के. खाम्बरा, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व पीडब्लूडी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment