🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपाई नेता ओपी चौधरी संक्रमण और संकटकाल में ओछी राजनीति बंद करें – अवध डनसेना

On: April 3, 2021 9:37 AM

रायगढ़ :- पूर्व कलेक्टर वर्तमान भाजपा नेता ओपी चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे गए पत्र, पर जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के प्रवक्ता अवध डनसेना ने संकटकाल में राजनीति न करने की नसीहत देते हुये तीखा पलटवार करते हुऐ कहा कि, भारत देश मे कोरोना संक्रमण की भयावह स्थिति की जिम्मेदार केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ही है। देश मे पहला संक्रमित 9 जनवरी को चिन्हित हुआ, मगर भाजपा मोदी सरकार गुजरात मे “नमस्ते ट्रम्प” और मध्यप्रदेश में खरीद फरोख्त से “सत्ता परिवर्तन” में लगे रहे जिससे भारत मे कोरोना ने अपने पैर पसार लिये, करोड़ो की संख्या में लोग संक्रमित हुये, देश के हर राज्य में लाखों लोग संक्रमित हुए, एक लाख 66 हज़ार लोगों की जान चली गयी और केंद्र की भाजपा मोदी सरकार ताली और थाली ही पिटवाते रही। देश में हालात कोरोना संक्रमण के चलते बेकाबू है, मगर भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी बांग्लादेश का भ्रमण कर रहे हैं पांच चुनावी राज्यों में पूरी भाजपा प्रचार प्रसार में लगी हुई है।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवध डनसेना ने आगे कहा कि नवनियुक्त भाजपा नेता ओपी चौधरी को प्रदेश की इतनी ही चिंता है तो संकटकाल के इस दौर में आर्थिक मंदी के हालातों में प्रदेश हक का 20,000 करोड़ रूपए दिलाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखने का साहस जुटाए।
प्रदेश के मुखिया जनहितकारी योजनाओं के प्रणेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते जनाधार को देखते हुए भाजपाई बौखलाए हुए हैं। असम विधानसभा में हार से विचलित भाजपाई संक्रमण काल में ओछी राजनीति कर रहे हैं जिसे प्रदेश की जनता देख रही है।
जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवध डनसेना ने ओपी चौधरी से कुछ सवाल पूछे है कि इस करोना काल मे बिना किसी अनुमति के महाविद्यालयो में जाकर सैकड़ो छात्रों को इकट्ठा कर हस्ताक्षर अभियान चलाते समय आपको शर्म नही आती है ? जिस तरह का पत्र आपने प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के लिए लिखा है उसी तरह का पत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए लिखने की हिम्मत दिखाएंगे ? आप अपने जन्मभूमि रायगढ़ जिले के किन किन विकाश कार्य की मांग को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है ? 2018 में हुये खरसिया विधानसभा चुनाव में आपने और आपकी पार्टी के लोगो ने जो गुंडागर्दी की है उसके लिए आप क्षेत्र की जनता से माफी मांगेंगे ?

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment