🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सफाई कर्मियों की मांग हुई पूरी- किया हड़ताल खत्म-महापौर एवम आयुक्त के लगाये जिंदाबाद के नारे

On: April 3, 2021 3:33 PM

*सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था के रीड की हड्डी-आशुतोष पांडेय*

*कर्मचारी कल्याण कक्ष में होगा सफाईकर्मियों के समस्याओ का निराकरण-जानकी काट्जू*

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ बीते 24 घंटों से नगर निगम के करीब 385 सफाई कर्मी अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई थी इसी के मद्देनजर आज सुबह आयुक्त आशुतोष पांडेय,महापौर जानकी काट्जू एवं सभी एमआईसी मेंबर हड़ताली सफाई कर्मियों से बातचीत करने गणेश तालाब परिसर पहुंचे।
सर्वप्रथम सभी सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को महापौर और आयुक्त को बताया उनकी पहली मांग सप्ताह में 1 दिन छुट्टी की थी, दूसरी मांग काम से हटाए गए उनके 15 साथियों को वापस काम पर रखने की थी जिसे भी तत्काल महापौर और आयुक्त ने हामी भरते हुए सभी को काम में रखने की बात कही।
अन्य दो मांग सफाई ठेकेदार की बदली और उनकी बची राशि का भुगतान का है जिस पर महापौर और आयुक्त ने आश्वासन दिया कि जल्द ही इसका भी निराकरण कर दिया जाएगा।आश्वासन मिलने के पश्चात सभी सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल रद्द कर वापस काम पर लौटने के लिए हामी भरी साथ ही कल से सभी सफाई कर्मी अपने काम पर यथावत लौट जाएंगे कहते हुए महापौर एवम आयुक्त को साधुवाद देकर नगर निगम जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि कमिश्नर एवम एम आई सी सदस्यों के साथ सफाई कामगारों को हड़ताल से वापस काम मे आने उनके मांगो को सुना गया सुनकर उनके जायज मांगो को स्वीकार भी किया गया इन्होंने हड़ताल समाप्त कर कल से काम पर लौट जायेगे कहा है,आगामी दिनों में निगम परिसर में कर्मचारी कल्याण कक्ष होगा जहाँ इनके समस्याओ का निराकरण किया जाएगा
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था के रीड की हड्डी है और इनकी मांगे भी जायज है इसीलिए इन्हें पूरा किया गया और भविष्य में भी इन्हें किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं होने दी जाएगी जिससे कि यह वापस हड़ताल करने पर विवश हो।इनकी मांगो में सप्ताह में 1 दिन अवकाश,बैठाए गए इनके साथी कामगार की वापसी,एवम पी एफ की राशि आदि समस्याओ को ध्यान में रखकर ही बीते दिनों महापौर मैडम ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर कर्मचारी कल्याण कक्ष की घोषणा की थीं जहां इनके समस्त समस्याओ का निराकरण किया जाएगा।
एम आई सी सदस्य और स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल ने कहा कि महापौर जी एवम आयुक्त सर के मौजूदगी में सफाईकर्मीयो से चर्चा कर वाजिब मांगो को स्वीकार कर लिया गया है,आगे भी यह ध्यान रखा जाएगा कि इन्हें किसी प्रकार की समस्या ना हो किन्तु ये भी शहर के सफाई के लिये प्रतिबद्ध रहे क्योकि इनके 1 दिन के अनुपस्थिति में सफाई ब्यवस्था प्रभावित हो जाती है,नगर निगम एक परिवार है हम सभी उसके सदस्य है तो हम कदापि नहीं चाहेगे की ये परेशानी में रहे।
सफाईकर्मी संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र अंसारी ने बताया कि हमारी मांगो को महापौर मैडम एवम आयुक्त सर ने स्वीकार कर लिया है कल से हम काम पर लौटेंगे और शहर की सफाई ब्यवस्था को दुरुस्त रखेगे ।
सफाई कर्मियों से वार्ता के दौरान एम आई सी सदस्य स्वास्थ्य प्रभारी कमल पटेल,विकास ठेठवार,एल्डरमेन विज्जु ठाकुर,जिला कांग्रेस के प्रभारी मंत्री शाखा यादव,एवम निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment