रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ 3 अप्रैल2021) 29 मार्च को धरमजयगढ़ वन मंडल अंतर्गत बोरो परिक्षेत्र के कंचीरा परिसर में मृत हाथी के टस्क (दांत) चोरी की घटना सामने आई थी। जिसे सरगुजा वन मंडल के छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में वन विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही के बारे में धरमजयगढ़ वनमंडलाधिकारी श्री मनीवासगन एस से प्राप्त जानकारी अनुसार 02 अप्रैल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) रायपुर, मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) बिलासपुरए मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, मुख्य वन संरक्षक सरगुजा वृत्त, वन मंडलाधिकारी धर्मजयगढ़ एवं वन मंडलाधिकारी सरगुजा के निर्देशानुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो, बाकारुमा एवं कापू परिक्षेत्र तथा सरगुजा वन मंडल के मैनपाट परिक्षेत्र के वन कर्मचारियों की टीम बनाकर घटनास्थल के आसपास 2 किलोमीटर की परिधि में खोजबीन की गई। जिसके साथ-साथ संदिग्धों को बुलाकर पूछताछ भी की गई। इसमें संदिग्धों से लिए गए जानकारी के आधार पर सरगुजा वन मंडल के वन क्षेत्र कक्ष क्रमांक 338 पी.एफ .ललिया से छपराडाँड़ मार्ग पर सड़क के किनारे से हाथी दांत को बरामद किया गया। हाथी दातों को वन अधिकारियों-कर्मचारियों के समक्ष एवं मौका में प्रस्तुत किया गया है। जिस पर जब्ती की कार्रवाई करके नियमानुसार विधिवत कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

