🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से डा रमन सिंह के हाथों सम्मानित पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 दशक से अहम योगदान देने व सर्वश्रेष्ठ निर्भीक पत्रकारिता के लिए किए गए सम्मानित

On: August 31, 2025 12:53 PM

वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से सम्मानित
पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 दशक से अहम योगदान देने व सर्वश्रेष्ठ निर्भीक पत्रकारिता के लिए किए गए सम्मानित
रायगढ़ वायरलेस न्यूज 31अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित नवम अग्र अलंकरण समारोह में रायगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया को पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 दशक से अहम योगदान देने व सर्वश्रेष्ठ निर्भीक पत्रकारिता के लिए अग्र विभूति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, सरायपाली बसना विधायक संपतलाल अग्रवाल के द्वारा एस एन पैलेस में रायपुर में सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के द्वारा नवम अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन 28 अगस्त को रायपुर को एस एन पैलेस में किया गया। जहां 18 विभिन्न क्षेत्रों में अग्रवाल समाज को गौरव प्रदान करने वाले 27 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अग्र अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
श्री रतेरिया के अग्र विभूति पुरस्कार से सम्मानित होने पर रायगढ़ के वरिष्ठ सामाजिक नेता अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल ने इसे पूरे रायगढ़ के अग्रवाल समाज का सम्मान बताया। वे भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment