सात लाख रुपए का 23 टन लोहे का स्क्रैप जब्त कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई ,कबाड़ के साथ ट्रक को पकड़ा, करीब 17 लाख की संपत्ति जब्त*
*वायरलेस न्यूज 31 अगस्त 2025, रायगढ़*- अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए कोतरारोड़ पुलिस ने बीती रात भारी मात्रा में कबाड़ का अवैध परिवहन पकड़ा है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक से 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। साथ ही दस लाख रुपये कीमती ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले के सभी थानाक्षेत्रों में जुआ-सट्टा, शराब और कबाड़ माफियाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी सिलसिले में थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि बाबाधाम की ओर से एक ट्रक बिना दस्तावेज के कबाड़ लेकर घरघोड़ा की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने बाबाधाम चौक के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक JH 02 AB 7328 को रोका। जांच में चालक निरंजन सिंह पिता नागा सिंह (60 वर्ष), निवासी वाजिदपुर, थाना नयागांव, जिला छपरा बिहार, कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
कबाड़ का वजन कराने पर 23 टन 120 किलो लोहे का स्क्रैप निकला, जिसकी कीमत 6,93,600 रुपये आंकी गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कबाड़ को चोरी की संपत्ति के आधार पर ट्रक समेत जप्त कर लिया। आरोपी चालक निरंजन सिंह पर इस्तगासा क्रमांक 05/2025 धारा 35(क), (ड) बीएनएसएस व 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के साथ प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय और चुडामणी गुप्ता शामिल रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

