बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल जी ने आज श्रीकांत वर्मा मार्ग एवं मैग्नेटो मॉल के समीप पदयात्रा कर जीएसटी बचत उत्सव के लाभों की जानकारी आमजन और व्यापारियों को दी। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और साथीगण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लागू Next Gen GST Reforms देश की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। घटे हुए जीएसटी दरों का सीधा लाभ आम जनता, मध्यमवर्गीय परिवारों, व्यापारियों और किसानों तक पहुँच रहा है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से जहाँ एक ओर आमजन को राहत मिल रही है, वहीं व्यापारियों को सुविधा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश का प्रत्येक नागरिक आर्थिक रूप से सशक्त बने और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। जीएसटी बचत उत्सव इसी उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना के लाभों को समझ सकें और इसका फायदा उठा सकें।
पदयात्रा के दौरान श्री अग्रवाल ने व्यापारी भाइयों से संवाद कर उन्हें घटे हुए जीएसटी दरों से होने वाले प्रत्यक्ष लाभों की जानकारी दी एवं जीएसटी के नए दरों पर ही सामान विक्रय करने का आग्रह किया। उपस्थित व्यापारियों और आमजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किए गए इस ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला कदम बताया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

