पाली (सुरेंद्र सिंह वायरलेस न्यूज़)_ ग्राम बुडबुड पंचायत अंतर्गत कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन नहीं करने, लापरवाही बरतने पर शताधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत बुडबुड ने ₹2400 की वसूली की है।
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार के सख्त निर्देशों का परिपालन करते हुए पंचायत क्षेत्र में सरपंच हरेली बिझवार सचिव पूनम बैसवाड़े आंगनबाडी कार्यकर्ता सीमा वैष्णव , सहायिका श्याम बाई मितानिन चंद्रा पोर्ते, स्व सहायता समूह की सक्रिय महिला संतोषी कैवर्त व लता पोर्ते पंच के द्वारा गली मोहल्लों, दुकानों की चेकिंग की गई।निरीक्षण के दौरान लोगों को मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने,सेनेटाइजर का उपयोग करने की हिदायत दी गई । जो लोग बिना मास्क के घूम रहे थे उनसे जुर्माना वसूली के साथ ही वार्निंग दी जा रही है ।वही दुकानों में जा जाकर सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिटाइजर आदि की समझाइश दिए गए। जिन दुकानों में लापरवाही बरती जा रही थी वहां चालान की कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायत बुडबुड की यह कार्यवाही और अभियान लगातार जारी है। इसी प्रकार सभी लोगो के द्वारा ग्राम पंचायत के 45 साल से अधिक उम्र वाले महिला व पुरूषों को करोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए प्रेरित कर भेजा गया। व पाली सीएससी पहुंचाया गया,ताकि लोग जागरूक बने और अपने क्षेत्र तथा जिले को कोरोना संक्रमण से बचाएं। ग्राम पंचायत बुडबुड में मुनादी के जरिए से कोरोनावायरस को लेकर शासन के दिशा निर्देश और धारा 144 के विषय में जानकारी दी जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

