इतवारी बाजार में महिला के गले से दो लाख की सोने की चैन पार
एक हफ्ते तक रिपोर्ट ही नहीं लिखी गई पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
रायगढ़।( वायरलेस न्यूज) रायगढ़ में चैन स्केचिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन पुलिस आज तक एक भी मामले का सुराग नहीं लगा पाई एक सप्ताह पहले इतवारी बाजार में गुढमरिया की ब्राह्मण महिला सविता नंदे की पुस्तैनी दो तोले की सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए होगी। किसी अज्ञात चोर ने पार कर दी पुलिस ने सात दिन तक तो चोरी की रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की और पीड़िता को चैन मिलने पर खबर करने की बात कहकर चलता कर दिया एक हफ्ता बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की तो पीड़ित ने एस पी दिव्यांग पटेल से गुहार लगाई तब कही जा कर सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई और 5 अक्टूबर को सीन रीक्रिएट कर पुलिस ने पतासाजी का प्रयास शुरू किया ओर आस पास लगे सी सी टी व्ही फुटेज को खंगाला गया जिसमें तीन महिलाएं सविता नंदे के पास खड़ी नजर आई जिन पर चोरी करने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है।
यह घटना 28 सितम्बर को दोपहर 1.30 बजे के लगभग हुई सविता नंदे नवरात्रि पूजा के लिए समान खरीदने इतवारी बाजार गई थी तभी किसी ने उसके गले में पहनी सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया जिसका उसे पता भी नहीं चला जब वह घर पहुंची तो गले से चैन गायब देख कर हतप्रभ रह गई और घर वालों को बताया जिन्होंने तुरंत सिटी कोतवाली में इसकी जानकारी दी और एफ आई आर दर्ज करने को कहा लेकिन मौजूद पुलिस कर्मचारी ने चैन मिलने पर खबर कर देंगे कहकर रिपोर्ट नहीं लिखी और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचित नहीं किया अब मामला एस पी के संज्ञान में आने से एक सप्ताह बाद जांच शुरू की गई है इस तरह की चोरी में पुलिस का यह रवैया आम बात हो गई है पुलिस मामले में रिपोर्ट तब दर्ज करती है जब या तो चोर पकड़ा जाए या फिर चोरी गया मॉल किसी तरह से मिल जाए सविता नंदे के पति संतोष नंदे घरों में पूजा पाठ कर परिवार का भरन पोषण करते हैं ऐसे में दो लाख की चोरी होना उनके लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कर पाना उनके लिए नामुमकिन है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

