मुंगेली ( वायरलेस न्यूज) प्रदेश लिपिकवर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष रोहित तिवारी ने मुंगेली वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि वरिष्ठ लिपिक बी एल पात्रे पर मर्यादा विपरीत व्यवहार किया है इसे लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। Dfo मुंगेली में पदस्थ होते ही अपने विभाग में कसावट लाने लिपिकों का विभाग बदला गया इससे वरिष्ठ लिपिक पात्रे तिलमिला उठे और जाति का विवाद में फंसाने की धमकी देने लगे हैं दरअसल पूर्व के दो डीएफओ रहे श्री निशांत कुमार और श्री आर के तिवारी को भी इसी तरह के ब्लैकमेल करने का प्रयास कर चुके हैं और अब पुनः इस करतूत में लग गए हैं वो सोचते हैं कि ऐसा करके हमने पूर्व में दो डीएफओ को हटा चुके हैं और अब तीसरी बार भी सफल होने की कोशिश में लगे हैं। जबकि पूर्व में इस लिपिक पर अनेकों शिकायतें मिलती रही हैं और जाति का मामला सामने लाकर डराने का कार्य करते हैं। उक्तशय की जानकारी यहां कार्यरत कर्मचारियों ने इस न्यूज को बताई है इधर डीएफओ मुंगेली से भी हमने उक्त घटना को लेकर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि मैने प्रभार लेते ही कुछ कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर विभाग बदल दिया जो कि मेरा विशेषाधिकार है । ऐसा करने से नाराज पात्रे ने मुझे ही धमकाने का काम किया और जाति में मुझे घसीटने को कहा। मुझे क्या मेरी किसी से कोई जातीय दुश्मनी नहीं है इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मुझे तो विभागीय काम से मतलब है। श्री पात्रे ने मुझे कहा कि मामले को संघ में उठाने की भी चेतावनी दी है। मैं जानता हूं कि वरिष्ठ लिपिक पात्रे ने संघ को गुमराह किया है। मैने उसे विभाग से हटाकर आवक जावक में डालकर कोई गुनाह नहीं किया है जबकि अपनी मनमानी करने और जबरन छुट्टी पर चले जाते हैं।
ये वही लिपिक है जिनकी कार्यगुजारियां जो लोग जानेंगे वह भी आश्चर्य चकित हो जाएंगे ये वही लिपिक है जो पिछले के दो वनमण्डलाधिकारी भी इनके कारनामों से परेशान रहे हैं। ये अब वर्तमान में पदस्थ वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार को भी घेरने की रणनीति के तहत कार्य में लगे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न
बिलासपुरSeptember 20, 2026ग्रामीण स्कूली बच्चों ने हर्बल बीज युक्त मिट्टी के गणेश बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिलासपुरSeptember 20, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 में गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं महा आरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?

