● *कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका को दुर्ग से किया बरामद, आरोपी अपचारी को पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार*
*रायगढ़, वायरलेस न्यूज 5 नवंबर* । कापू पुलिस ने गुम हुई नाबालिग बालिका की पतासाजी कर उसे जिला दुर्ग से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया है।
घटना की रिपोर्ट 14 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जब ग्राम कापू निवासी महिला ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री 10 अक्टूबर को सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों को आशंका थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना कापू में गुम इंसान दर्ज कर अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. के तहत मामला कायम कर पतासाजी प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों, सहेलियों और परिचितों से पूछताछ कर निरंतर सुराग जुटाने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिली कि गुमशुदा बालिका जिला दुर्ग के थाना पद्मनाभपुर क्षेत्रांतर्गत वार्ड क्रमांक 51 वृंदावन बोरसी में देखी गई है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम दुर्ग रवाना हुई और मौके पर दबिश देकर बालिका को एक नाबालिग लड़के के साथ बरामद किया।
बालिका के कथन और चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत प्रकरण में धारा 65(1) बी.एन.एस. एवं धारा 06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई। पुलिस ने विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया, वहीं बालिका को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव एवं उनकी टीम की सतर्कता और तत्परता से नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

