छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग मेट्स पैंथर्स को 1-0 से हराकर ब्रह्मविद एफसी बनी चैंपियन
महिला वर्ग में टीम ब्लैक की जीत
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया
रायपुर, ( वायरलेस न्यूज 11 नवंबर 2025:)
वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला, पुरस्कार वितरण एवं भव्य रंगारंग समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे मैच में खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते दिखे, उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें बड़े और बेहतर मंच के साथ उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने क्लब को आगे भी इसी तरह के खेल आयोजन करने के निर्देश दिए और सहयोग की बात कही, श्री अग्रवाल ने कहा कि रायपुर शहर क्रांकरीट के जंगल में बदलता जा रहा है यहां पुराने खेल मैदानों को विकसित करने की आवश्यकता है। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मुकाबला स्पोर्ट्स एकेडमी की महिला टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ब्लैक ने टीम वाइट को रोमांचक मुकाबले में 2-0 हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली, टीम के लिए माही कुंजाम ने 19वें मिनट में पहला गोल जबकि यामिनी बघेल ने 34 वें मिनट में दूसरा गोल दाग कर टीम को जीत दिलाई।
चैंपियंस लीग का फाइनल मुकाबला ब्रह्मविद एफसी और मेट्स पैंथर्स के मध्य खेला गया जिसमें दोनों ही टीमों के मध्य शुरुआत से ही कांटे का संघर्ष देखने को मिला। मैच के 41 वें मिनट में ब्रह्मविद एफसी की ओर से भोले ने पहला गोल दागकर टीम को 1–0 की निर्णायक बढ़त दिलाई, टीम की जीत के हीरो भोले रहे जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर नरेश चैलेंजर्स के खिलाड़ी नितेश मूर्ति और बेस्ट डिफेंडर मनीष को चुना गया। बेस्ट मीड फील्डर फिल फाइटर्स के प्रदीप, गोल्डन बूट का खिताब मेट्स पैंथर्स के खिलाड़ी नितेश और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार ब्रह्मविद के खिलाड़ी अरुण को चुना गया। इसी तरह शहर के भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मुश्ताक अली प्रधान, प्रभाकर थीटे, गौतम राहा, श्रीकांत मिश्रा, आलोक शर्मा, देवाशीष राहा सुरेश निहाल, तरुण फ़ुटान, रियाज खान, गिरधर खंडेलवाल का सम्मान बृजमोहन अग्रवाल द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया गया। विजेता टीम ब्रह्मविद एफसी को ट्रॉफी एवं 1,11,111 ₹ का चेक एवं उपविजेता टीम 77,777 ₹ चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर वालफोर्ट ग्रुप के चेयरमैन अनिल पारख, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के हेड ऑफ स्पोर्ट्स डिपार्मेंट राजीव चौधरी, संयोजक मोहम्मद इमरान, मनोज बोथरा, सुमित सिंह, अमित दिवान, प्रफुल जैन इत्यादि मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

