*भव्य ‘यूनिटी मार्च’ से गूंजा बिलासपुर — अमर अग्रवाल ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश*
भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिलासपुर में आयोजित “सरदार@150 यूनिटी मार्च” में पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल शामिल हुए। यह तीन दिवसीय ऐतिहासिक पदयात्रा 11 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित की जा रही है, जो समाज में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सेवा की भावना को सशक्त बनाने का संदेश लेकर निकली है।
यात्रा का शुभारंभ तिफरा स्थित माँ काली मंदिर प्रांगण से हुआ। पहले दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी, विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री अमर अग्रवाल ने कहा,“सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि विविधताओं से भरे भारत को एक सूत्र में बाँधकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। यूनिटी मार्च केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि यह हर नागरिक में एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने का अभियान है।”
तीन दिनों तक यह पदयात्रा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर गुज़रेगी, जिसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, सम्मान समारोह और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन सरदार पटेल जी के आदर्शों, राष्ट्रनिष्ठा और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

