छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की माँग भी गूँजी
बिलासपुर ।( वायरलेस न्यूज) पद्मश्री पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति कोरबा द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया । यह आयोजन कोरबा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डाॅ अविनाश तिवारी के मुख्य आतिथ्य, श्रीमती एवं श्री तामेश्वर उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी, श्रीमती दीप दुर्गवी, डॉ गिरिजा शर्मा एवं विशेष रुप से डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे बिलासपुर के विशिष्ट आतिथ्य तथा शायर श्री युनुस दानियालपुरी संरक्षक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
स्वागत भाषण में समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रवाल एवं सचिव के के चन्द्रा ने समिति एवं साहित्य भवन के विकास की पूरी जानकारी देते हुए समस्त अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया और जानकारी दी इस अवसर पर समिति के संरक्षक मुकेश चतुर्वेदी, दिलीप अग्रवाल, के के चन्द्रा एवं अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ी साहित्य के संरक्षण संवर्धन एवं छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु सतत् प्रयासरत संस्था छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् बिलासपुर के अध्यक्ष डाॅ विवेक तिवारी, डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे , डाॅ शत्रुघन जेसवानी ,शीतल प्रसाद पाटनवार, आशीष श्रीवास, राम निहोरा राजपूत का सम्मान शाल श्री फल एवं मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया गया ।
इस अवसर छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् के अध्यक्ष डाॅ विवेक तिवारी जिला समन्वयक बिलासपुर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सन् 2000 से गठित परिषद् छत्तीसगढ़ी साहित्य के संरक्षण संवर्धन एवं छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु प्रयासरत है । उन्होंने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की विगत दिनों हुई बैठक में आयोग के सचिव डाॅ अभिलाषा बेहार ने प्रांतीय सम्मेलन बिलासपुर में आयोजित करने घोषणा की है अतः इसे सफल बनाने तथा छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने हेतु सतत प्रयास करने का अनुरोध कोरबा एवं अंचल के समस्त साहित्यकारों से किया । इसके लिए वहाँ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया वहीं नारे लगाये गये ।
इस अवसर पर परिषद् के संरक्षक डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये तथा इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में बिलासपुर से डाॅ शत्रुघन जेसवानी,राम निहोरा राजपूत,आशीष श्रीवास,शीतल प्रसाद पाटनवार एवं पंडित मुकुटधर पाण्डेय साहित्य समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर कृति कला साहित्य समिति सीपत के अध्यक्ष शरद यादव को भी साहित्यिक सेवा हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पचास से अधिक कवियों ने अपनी सुमधुर रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रमुख कवियों में दिलीप अग्रवाल, डॉ कृष्णकुमार चन्द्रा, संतोष चौहान, पूरनचंद पटेल, अर्चना साहू, यामिनी गिरिधर, जगदीश श्रीवास, जीतेंद्र कुमार वर्मा खैरझिटिया आदि रहे।
कार्यक्रम का संचालन के के चन्द्रा ने और आभार प्रदर्शन जगदीश श्रीवास ने किया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

