तन्नू और आमान ने चक्रधर क्लब का मान बढ़ाया
रायगढ़। ,( वायरलेस न्यूज) अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित योनेक्स सनराइज 48 वीं अंडर 19 जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जहाँ एक ओर चांपा के ग्रामीण क्षेत्र से आकर चक्रधर क्लब में बैडमिंटन का प्रशिक्षण प्रारम्भ करने वाली तन्नु चंद्रा ने अंडर 13 बालिका एकल राज्य विजेता का खिताब हासिल करते हुए बेहतरीन शुरुआत की थी वहीं आज पिछले वर्ष की राष्ट्रीय विजेता रुजुला रामू को सेमी फाइनल में 21ध्15, 21ध्16 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में शाइना मणिमुथु के साथ कठिन परिश्रम में जहाँ तन्नु चन्द्रा ने 21ध्17 जीत हासिल की वहीं सेकंड मैच में 22ध्20 से हार मिलने के बाद तीसरे सेट में 21ध्13 से उपविजेता का खिताब गौरवशाली खिताब अपने नाम में दर्ज कर लिया है। वर्तमान में तन्नू चंद्रा अपने स्वयं के कठिन परिश्रम के बलबूते में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, गुवाहाटी में अपने माता पिता एवं प्रथम कोच अकरम खान एवं छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन सचिव संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में लगातार उपलपब्धियाँ प्राप्त करने के लिए प्रयासरत है।
साथ ही साथ होनहार खिलाड़ी आमान खान ने मेघालय के प्रथम मजूमदार से 21-15, 21-6 से जीत हासिल करते हुए, 7 रैंक के खिलाड़ी मिजोरम के मलसावमहलुआ से कठिन परिश्रम करते हुए अपने बेहतरीन आक्रामक खेल कौशल को प्रदर्शन किया। खिलाड़ी के जीवन में जीत और हार हमेशा उसे कुछ ना कुछ सिखाती है और उसे आत्मचिंतन मंथन के साथ उसे आगे बढ़ाने में मदद करती है। राष्ट्रीय बैडमिंटन में इन द्वय खिलाड़ियों के अभूत पूर्व प्रदर्शन और लगातार मिलती उपलब्धियों के लिए चक्रधर क्लब के प्रबंधक चीफ कोच अकरम खान, असिस्टेंट कोच लुकेश यादव, रुद्र यादव, गौरीश्री बेहरा, खिलाड़ीगणों में वेदांत अग्रवाल, लक्ष्य प्रधान, आदित्य मेहानी, आरव मित्तल, नवनीत कुमार, अदिति सिंह के अलावा चक्रधर क्लब के समस्त खिलाड़ियों, परिजनों, रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष अकरम ख़ान एवं सचिव सौरभ पंडा, हितेश वर्मा, सदस्यों एवं समस्त बैडमिंटन प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए बधाई प्रेषित की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

