🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तालाब में डूबने से शावक हाथी की मौत, वन विभाग सतर्क प्रारंभिक जांच में पानी में फिसलकर मौत की

On: November 26, 2025 6:56 AM

तालाब में डूबने से शावक हाथी की मौत, वन विभाग सतर्क
प्रारंभिक जांच में पानी में फिसलकर मौत की आशंका-पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया शव, जांच जारी

रायगढ़, 26 नवम्बर 2025/ तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरमुडी के निस्तारी तालाब में सोमवार तड़के लगभग एक वर्ष के शावक हाथी की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना बीट ऑफिसर सरायपाली द्वारा मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के पश्चात घटना की पुष्टि की। वन परिक्षेत्र अधिकारी तमनार ने बताया कि मृत हाथी की आयु लगभग 1 वर्ष आंकी गई है तथा तालाब वन क्षेत्र से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। प्राथमिक जांच में यह अनुमान लगाया गया है कि हाथी रात्रि 3 से 4 बजे के दौरान पानी में फिसलकर डूब गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई।
घटना के समय आसपास 34 हाथियों का बड़ा समूह मौजूद था, जिसकी निगरानी वन विभाग की टीम द्वारा निरंतर की जा रही थी। फील्ड स्टाफ ने रातभर समूह की गतिविधियों व संख्यात्मक स्थिति की जानकारी साझा की। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों सहित पूरा स्टाफ स्थल पर पहुंचा। मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया गया, आगे की जांच जारी है। आवश्यक विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई के पश्चात शव को दफनाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि हाथी समूह की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment