एनटीपीसी सीपत राख आधारित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कृतसंकल्प
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज दिनांक 28.11.2025) को एनटीपीसी सीपत द्वारा बिलासपुर में राख से निर्मित विभिन्न उत्पादों पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य भवन निर्माण में राख आधारित उत्पादों के प्रभावी, दक्ष एवं पर्यावरण–अनुकूल उपयोग को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त (आइएएस ) श्री अमित कुमार, एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री वी. के. पांडेय तथा क्रेडाई अध्यक्ष श्री सुशील पाटेरिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं ईंट के आकार में विशेष रूप से तैयार केक काटकर किया गया।
सेमिनार में पीडब्लूडी, सीपीडब्लूडी, नगर निगम, क्रेडाई, बिलासपुर बिल्डिंग एसोसिएशन, रेलवे, तथा विभिन्न आर्किटेक्ट्स, कॉन्ट्रैक्टर्स एवं आरएमसी प्लांट प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान राख आधारित उत्पादों जैसे ब्रिक्स, इंटरलॉकिंग वॉल ब्लॉक्स, विभिन्न आकारों व वजन के एग्रीगेट्स, पेवर ब्लॉक, फ्लोर टाइल्स, पार्क बेंच, पार्क टेबल आदि के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का समापन एनटीपीसी सीपत के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री सुरोजित सिन्हा के संबोधन के साथ हुआ।
यह प्रचार–प्रसार कार्यक्रम राख आधारित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए एनटीपीसी सीपत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने में अत्यंत सफल रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ





