रायगढ़, 6 अप्रैल2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज कलेक्टोरेट कैम्पस से मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना के लिए 03 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस बरमकेला, सारंगढ़ एवं लोईंग विकासखण्ड के लिये रवाना की गई है।
सीएमएचओ डॉ.केशरी ने बताया कि कलेक्टर श्री भीम सिंह की पहल से जिले में हाट-बाजार क्लीनिक योजना के बेहतर संचालन के लिए डीएमएफ मद से यह 03 एम्बुलेंस उपलब्ध करवाई गई है। इसमें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन उपस्थित रहेंगे। यह एम्बुलेंस बरमकेला, सारंगढ़, लोईंग विकासखण्ड के हाट-बाजारों में रोस्टर अनुसार जायेगी। जहां गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार, प्रसव पूर्व एवं उपरांत जांच, दवाईयों का वितरण, जटिल रोगों की पहचान कर रिफर करना, टीकाकरण, किशोर बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच तथा स्वास्थ्य शिक्षा, मलेरिया एवं अन्य रक्त जांच, अंधत्व निवारण, क्षय रोग संबंधित जानकारी एवं दवा का वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर ज्वाईंट कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती उमा महंत, बायोमेडिकल इंजीनियर श्री नीतिराज सिंग, वाहन शाखा प्रभारी श्री कुंदन सिंह ठाकुर एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

